1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

नई दिल्ली: कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को गोलीबारी शुरू हो गई।

jammu- India TV Hindi
jammu

नई दिल्ली: कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को गोलीबारी शुरू हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुरक्षाबलों ने कोटचीपोरा गांव में दो आतंकवादियों के छिपने की खबर के बाद गुरुवार रात को तांगमार्ग क्षेत्र में गांव को चारों ओर से घेर लिया।"

अधिकारी ने बताया, "जिस घर में आतंकवाद छिपे हुए थे, जैसे ही सुरक्षाबल शुक्रवार सुबह उस घर के नजदीक पहुंचे आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी।"

दोनों ओर से सुबह साढ़े छह बजे गोलीबारी शुरू हुई लेकिन दोनों ओर से किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

इससे पहले सेना ने कश्मीर के नौगाम में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए गुरुवार को तीन आतंकियों को मार गिराया था। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घनी झाड़ियों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है क्योंकि वहां तैनात जवानों ने 5-6 घुसपैठियों को देखा है।

अधिकारी ने बताया कि 35 राष्ट्रीय राइफलस के जवानों ने गुरुवार सुबह नौगाम क्षेत्र में टूट मारी गली के निकट पाक अधिकृत कश्मीर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5-6 आतंकवादियों को रोकने का प्रयास किया जिस पर उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि अब तक तीन आतंकवादी मारे गए हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि शेष आतंकवादियों पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है।

Latest India News