1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नशीली दवा पिलाकर फैशन डिजाइनर से रेप, आरोपी फरार

नशीली दवा पिलाकर फैशन डिजाइनर से रेप, आरोपी फरार

गुड़गांव: यहां एक शख्स ने फैशन डिजाइनर को नशीली दवा मिलाकर रेप किया। सिविल लाइन पुलिस थाने में रेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल गुड़गांव पुलिस

rape victim- India TV Hindi
rape victim

गुड़गांव: यहां एक शख्स ने फैशन डिजाइनर को नशीली दवा मिलाकर रेप किया। सिविल लाइन पुलिस थाने में रेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल गुड़गांव पुलिस जांच में जुटी है।

ये है पूरा मामला

रेवाड़ी की रहने वाली पीड़िता एक फैशन डिजाइनर है और गुड़गांव में अपना ब्यूटी पार्लर चलाती है। 24 वर्षीय फैशन डिजाइनर का आरोप है कि उसके फेसबुक फ्रेंड ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर रेप किया।

उसने सिविल लाइन पुलिस थाने में रेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया। गुड़गांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अभी फरार है।

Latest India News