लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में नामधारी संप्रदाय की गुरुमाता चांद कौर नामधारी की 2 अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। घायल माता चंद कौर को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। लुधियाना में इस वारदात के बाद हड़कंप मचा है और नामधारी समुदाय के लोगों में भारी गुस्सा है। पुलिस ने नाकेबंदी करके आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
ये वारदात भैणी साहिब गुरुद्वारे के अंदर हुई। हमलावरों ने उन्हें बहुत करीब से गोली मारी। पुलिस ने कहा कि एक गोली उनके सिर में जबकि दूसरी गोली पेट में लगी। चांद कौर नामधारी संप्रदाय के प्रमुख दिवंगत जगजीत सिंह की बेवा तथा नामधारी संप्रदाय के वर्तमान प्रमुख उदय सिंह की मां थीं। 88 वर्षीय चां कौर यहां बाहिनी साहिब गुरुद्वारा में एक समारोह में शिरकत करने आई थीं, जिस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।
घटना की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमलावरों ने एक रिवॉल्वर से उन पर नजदीक से पांच गोलियां दागीं और फरार हो गए। उन्हें दो गोलियां लगीं।" चांद कौर ने अपने पति की मौत के बाद अपने बेटे उदय को नामधारी संप्रदाय का प्रमुख नियुक्त किया था और अपने बड़े बेटे दलीप सिंह द्वारा इसके विरोध को दरकिनार कर दिया था।
नामधारी सिख धर्म का एक संप्रदाय है, लेकिन वह अपने सिद्धांतों का पालन करता है। नामधारी सिख एक अलग तरीके के सफेद वस्त्रों के साथ खास सफेद पगड़ी से पहचाने जाते हैं।
देखे वीडियो-
Latest India News