श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ देशभर में मनाया गया गुरु पर्व, देखें तस्वीरें
सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व के मौके पर मंगलवार को देश में श्रद्धालु गुरुद्वारे गए और वहां अरदास किया।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘उन्होंने मानवजाति को महामंत्र दिया- नाम जपो, कीरत करो और वंड छको’- ईश्वर का नाम लो, ईमानदारी के साथ मेहनत करो और दूसरों के साथ बांट कर खाओ। पंजाब सरकार की ओर से सुलतानपुर लोधी में आयोजित समारोह में ‘भोग’ और सहज पाठ का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के आलोक में शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भी एक समारोह का आयोजन किया गया था।
हरियाणा में भी करनाल, अंबाला और यमुनानगर सहित विभिन्न स्थानों में स्थित गुरद्वारों में श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर अरदास की। चंडीगढ़ के सेक्टर 34 स्थित गुरद्वारे में भी जबरदस्त भीड़ रही। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा रकाब गंज में स्वयंसेवकों ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच केंद्र बनाया था और धार्मिक पुस्तकों की दुकान भी लगाई थी।