1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम होगा 'महाराणा सिंधुराज'? जानिए सच्चाई

भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम होगा 'महाराणा सिंधुराज'? जानिए सच्चाई

पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश में कुछ जगहों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए हैं, ऐसे में WhatsApp पर चल रहे इस संदेश के बाद भी लोग जानना चाहते हैं कि क्या वाकई में हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदला जा रहा है

<p>भोपाल के हबीबगंज...- India TV Hindi
Image Source : IRSDC भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम होगा 'महाराणा सिंधुराज'? 

नई दिल्ली। भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराणा सिंधुराज रेलवे स्टेशन होने जा रहा है, इस तरह का एक संदेश सोशल मीडिया और Whatsapp पर सर्कुलेट हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश में कुछ जगहों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए हैं, ऐसे में WhatsApp पर चल रहे इस संदेश के बाद भी लोग जानना चाहते हैं कि क्या वाकई में हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदला जा रहा है और नया नाम महाराणा सिंधुराज रेलवे स्टेशन होगा? 

Whatsapp पर चल रहे इस संदेश के तथ्यों के बारे में भारत सरकार के प्रेस सूचना विभाग की फैक्ट चेक इकाई (PIB Fact Check) ने जानकारी दी है।  PIB Fact Check की तरफ से कहा गया है कि, "एक Whatsapp मैसेज में दावा किया जा रहा कि भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर महाराणा सिंधुराज रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। यह दावा#फर्जी है। रेल मंत्रालय द्वारा हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के सन्दर्भ में ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।"

PIB Fact Check की तरफ से दी गई इस जानकारी के बाद यह साफ हो गया है कि हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदला नहीं जा रहा। हबीबगंज रेलवे स्टेशन को लेकर Whatsapp पर जो जानकारी दी गई है वह झूठी और भ्रामक है। 

 

Latest India News