नई दिल्ली: सच्चे प्यार की तलाश किसे नहीं होती, लेकिन अक्सर हमे वफा की चाहत में जफा ही मिलती है। इंटरनेट की दुनिया में जहां हजारे-लाखों प्रेमी अपने सच्चे इश्क की तलाश में मारे मारे फिरते हैं, वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इन जैसे आशिकों की गुप्त चैटिंग को बेपर्दा करने पर तुले होते हैं। शादी से इतर एक सच्चा पार्टनर ढूंढने में मददगार वेबसाइट 'ऐश्ले मैडिसन' की हैकिंग के बाद बाहर आई जानकारियां आपको हैरान कर सकती हैं। इस जानकारी में यह पाया गया है कि भारत के लाखों लोग सनम बेवफा होने को तैयार हैं।
हैरानी की बात यह है कि इस वेबसाइट को हैक करने वाले शातिर लोगों ने तमाम गुप्त जानकारियां ऑनलाइन कर दी हैं जिसने लाखों लोगों की नींद उड़ा दी है।
गौरतलब है कि ऐश्ले मैडिसन के मालिक एविड लाइफ ने इसकी पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन उनका यह मानना है कि उन्हें हैकर्स के दावे के बारे में जानकारी है। अमेरिकी एजेंसी एफबीआई, रॉयल कैनेडियन माउन्टेड पुलिस और स्थानीय पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।
Latest India News