1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हाफिज सईद का दावा- एनकाउंटर से पहले हुई थी बुरहान से बात

हाफिज सईद का दावा- एनकाउंटर से पहले हुई थी बुरहान से बात

हाल ही में भारतीय सेना को बुरहान वानी के पाकिस्तान और आतंकियों के साथ संबंध होने के पक्के सबूत मिले हैं।

hafiz saeed- India TV Hindi
hafiz saeed

नई दिल्ली: कश्मीर के अनंतनाग में सेना ने एनकाउंटर में कश्मीर के मोस्ट वांटेड आतंकी और हिजबुल का बड़ा कमांडर बुरहान वानी को मार गिराया गया था। सुरक्षा बलों को अनंतनाग इलाके में बुरहान और उसके साथियों के छिपे होने की खबर मिली थी। सेना ने ऑपरेशन चलाया। वेरीनाग इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों मे बुरहान वाली को ढेर कर दिया। बुरहान के साथ ही हिजबुल के दो और आतंकी मारे गए।

हाल ही में भारतीय सेना को बुरहान वानी के पाकिस्तान और आतंकियों  के साथ संबंध होने के पक्के सबूत मिले हैं। साथ ही जमात उद दावा का सरगना हाफिज सईद ने खुले मंच से उसको लेकर कई खुलासे किए है। बुरहान वानी के  मरने पर पाकिस्तान में काला दिवस मनाया गया। सईद ने कहा कि एनकाउंटर से पहले उससे फोन पर बात की थी। उसने दावा किया कि बुरहान ने बातचीत के दौरान उससे कहा था कि मेरी जिंदगी की ख्वाहिश थी कि आपसे बात करूं। अब ख्वाहिश पूरी हो गई। अब सिर्फ शहादत का मुल्तबिर हूं।

हाफिज सईद ने यह भी कहा कि बातचीत के चंद दिनों बाद ही बुरहान के ढेर होने की खबर सामने आ गई। उसने कहा कि यह अल्लाह ताला के यहां मकबूल शहादत है। मंगलवार को पाकिस्तान में आतंकी कारवें निकाले जाने के दौरान सईद ने कहा कि बुरहान ने उससे भारतीय सेना से निपटने और उसे हराने की तैयारियों पर चर्चा की थी। हाफिज सईद के इस बयान के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने बुरहान के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की। जिससे पता चला कि एनकाउंटर से पहले बुरहान के नंबर से पाकिस्तान में कई कॉल किए गए थे।

 

Latest India News