बाल दिवस 2018: हर साल की तरह इस साल भी 14 नवंबर को पूरे देश में चाचा नेहरु को याद करते हुए बाल दिवस मनाया जाएगा। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था। बच्चे उनको चाचा नेहरू भी कहकर बुलाते हैं। स्कूलों में बाल दिवस को धूमधाम से मनाया जाता है। स्कूल में फंक्शन होते हैं। सभी बच्चों को टीचर्स और बाकी लोग इस दिन बाल दिवस की शुभकामनाएं देते थे। बड़े लोग भी बाल दिवस पर अपनी प्रोफाइल पर बचपन की तस्वीर लगाते हैं और एक-दूसरे को मैसेज के जरिए विश करते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ अपनी बचपन की यादों को ताजा करना चाहते हैं तो इन प्यारे मैसेजों से कर सकते हैं।
चाचा जी के हम हैं बच्चे प्यारे
मां-बाप के हैं राज दुलारे
आ गया है चाचा जी का जन्मदिवस
आओ मिलकर मनाएं बाल दिवस
Happy Children's Day
दुनिया का सबसे सच्चा समय
दुनिया का सबसे अच्छा दिन
दुनिया का सबसे हसीन पल
सिर्फ बचपन में ही मिलता है
Happy Children's Day