नई दिल्ली: दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अलग-अलग प्रकार के शौक रखत हैं। लेकिन कईं लोग ऐसे होते हैं जो फेमस होने के लिए सारी सीमाएं तोड़ देते हैं ऐसे ही हैरान कर देने वाले व्यक्ति के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। हम आपको हर प्रकाश ऋषि के बारे में बताने जा रहे हैं। 74 वर्षीय हर प्रकाश के नाम अब तक 20 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। हर प्रकाश खुद को गिनीज ऋषि के नाम से पुकारते हैं। और तो और उनकी पत्नी भी गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं।
यदि देखा जाए तो आमतौर पर लोग एक टैटू बनवाने से डरते हैं। लेकिन हर प्रकाश एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने पूरे शरीर में 366 देशों के झंडे गुदवाए हैं। और तो और इस व्यक्ति ने अपने मुंह के सारे दांत निकाल दिए हैं ताकि वह अपने मुंह में 500 पाइपें और 50 जलती हुई मोमबत्तियों को रख सके।
हर प्रकाश ने पहली बार साल 1990 में अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करवाया था। उन्होंने अपने 2 दोस्तों के साथ 1001 घंटे तक स्कूटर पर सवारी की थी। और तो और उनके नाम पर 39 सेकेंड में टमाटर सॉस की बोतल को पीने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 'All to son' नाम का दुनिया का सबसे छोटा वसीयतनामा लिखा है। उनका परिवार उनकी उपलब्धियों पर गर्व करता है और वे अपनी फैमिली और कम्युनिटी को यह दिखलाना चाहते हैं कि वे एक प्रोफेशनल शख्स हैं।
Latest India News