1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यौन उत्पीड़न के आरोपी सेना के कर्नल के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बुलाई गई

यौन उत्पीड़न के आरोपी सेना के कर्नल के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बुलाई गई

नई दिल्ली: सेना ने एक युवा महिला अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी कर्नल के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बुलाई है। उस महिला अधिकारी ने इस साल गणतंत्र दिवस परेड में नारी शक्ति का

यौन उत्पीड़न के आरोपी...- India TV Hindi
यौन उत्पीड़न के आरोपी कर्नल के खिलाफ इंक्वायरी का आदेश

नई दिल्ली: सेना ने एक युवा महिला अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी कर्नल के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बुलाई है। उस महिला अधिकारी ने इस साल गणतंत्र दिवस परेड में नारी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए उसमें हिस्सा लिया था।

राजस्थान में अलवर सैन्य केंद्र में सिग्नल कोर की 26 वर्षीय कैप्टन से अपने तत्कालीन कमांडिंग ऑफिसर के खिलाफ शिकायत मिलने पर एक अन्य महिला अधिकारी के नेतृत्व वाली स्थायी समिति ने प्राथमिक जांच की।

सेना मुख्यालय के सूत्रों ने कहा, स्थायी समिति के जांच पूरी करने और रिपोर्ट सौंपने के बाद मामले की विस्तृत जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बुलाई गई है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के निष्कर्षों के आधार पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना सभी रैंकों पर नैतिक व्यवहार के सर्वोच्च मानदंडों को बरकरार रखने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

सूत्रों ने कहा, इस तरह के गलत आचरण के किसी भी उदाहरण को माफ नहीं किया जाएगा।

महिला अधिकारी के पिता ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को पत्र लिखा था जिसमें आरोप लगाया गया था कि कार्रवाई करने की बजाय आला अधिकारी आरोपी को मलाईदार पोस्टिंग दे रहे हैं।

Latest India News