नई दिल्ली: हरियाणा की खट्टर सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया है। मीटिंग में सरकार ने प्रसिद्ध गुड़गांव जिले का नाम बदलकर गुरुग्राम रखने का फैसला लिया। इसके साथ ही मेवात का नाम भी बदल जाएगा और अब इसे नूह नाम से जाना जाएगा।
मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट की मीटिंग में सरकार ने इस फैसले को हरी झंडी दे दी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद दोनों शहरों का नाम नए नाम से जाना जाएगा। बता दें दिल्ली से सटा गुड़गांव साइबर सिटी के तौर पर जाना जाता है जहां कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों के दफ्तर हैं।
बता दें कि कि साल 2014 में कर्नाटक सरकार ने भी राजधानी बैंगलोर समेत राज्य के 12 शहरों के नाम बदले थे। नए नाम स्थानीय संस्कृति से मिलते-जुलते हैं। इसी के तहत बैंगलोर का नाम बेंगलुरु, मंगलोर का नाम मंगलुरु, मैसूर का नाम मैसूरु, बेल्लारी का नाम बल्लारी, बेलगाम का नाम बेलगावी, हुबली का नाम हुब्बली, तुमकुर का तुमाकुरु, बीजापुर का विजयपुरा, चिकमगलूर का चिकामगलुरु, गुलबर्ग का कालाबुरागी, होसपेट का होसापेटे और शिमोगा का शिवामोगा हो गया।
Latest India News