A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संजीव कुमार पहले भी टीचर भर्ती घोटाले में गिरफ़्तार हो चुके है

संजीव कुमार पहले भी टीचर भर्ती घोटाले में गिरफ़्तार हो चुके है

नई दिल्ली: हरियाणा के एक निलंबित आईएएस अफ़सर संजीव कुमार को अपने ही एक सहयोगी की हत्या की साज़िश रचने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। संजीव कुमार पहले भी हरियाणा टीचर भर्ती घोटाले

आईएएस अधिकारी ने रची...- India TV Hindi
आईएएस अधिकारी ने रची दोस्त के मर्डर की साजिश, गिरफ्तार

नई दिल्ली: हरियाणा के एक निलंबित आईएएस अफ़सर संजीव कुमार को अपने ही एक सहयोगी की हत्या की साज़िश रचने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है।

संजीव कुमार पहले भी हरियाणा टीचर भर्ती घोटाले में गिरफ़्तार हो चुके हैं। हालांकि टीचर भर्ती घोटाला मामले में पहले उन्हें व्हिसल ब्लोअर समझा गया, लेकिन बाद में पता चला कि चौटाला के साथ घोटाले की साज़िश में वो भी शामिल थे।

1985 बैच के आईएसएस संजीव कुमार पर हरियाणा प्राइमरी एजुकेशन काउंसिल के प्रॉजेक्ट डायरेक्टर रहते हुए बुक्स प्रिंटिंग में हेरफेर करने का भी आरोप था। वह 20 अप्रैल 1998 से 14 जून 1999 और एक अगस्त 1999 से 30 दिसंबर 2000 तक काउंसिल के स्टेट प्रॉजेक्ट डायरेक्टर थे।

आरोप था कि दिसंबर 1999 में किताबों की प्रिंटिंग के ओपन टेंडर में उन प्रिंटिंग प्रेस की फॉर्म को ज्यादा दामों में बुक्स प्रिंट करने के टेंडर दे दिए गए, जिनकी असल में न तो कोई प्रेस थी न उन्हें हरियाणा के पंचकूला के सरकारी प्रेस से एनओसी मिला हुआ था।

गौरतलब है कि इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला, उनके विधायक पुत्र अजय चौटाला और दो आईएएस अधिकारियों समेत 53 अन्य लोगों को वर्ष 2000 में हरियाणा में 3,206 जूनियर बेसिक ट्रेंड (जेबीटी) शिक्षकों की अवैध नियुक्ति का दोषी ठहराया था।

Latest India News