A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा के रोडवेज़ कर्मी 16-17 अक्‍टूबर को रहेंगे हड़ताल पर, 700 निजी बसों को शामिल करने का विरोध

हरियाणा के रोडवेज़ कर्मी 16-17 अक्‍टूबर को रहेंगे हड़ताल पर, 700 निजी बसों को शामिल करने का विरोध

हरियाणा में रोडवेज़ की बसों से सफर करने वाले लोगों के लिए अगले दो दिन मुसीबत भरे हो सकते हैं।

<p>Haryana</p>- India TV Hindi
Haryana

नई दिल्‍ली। हरियाणा में रोडवेज़ की बसों से सफर करने वाले लोगों के लिए अगले दो दिन मुसीबत भरे हो सकते हैं। हरिणाया के रोडवेज कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। रोडवेज कर्मचारी राज्‍य परिवहन विभाग द्वारा 700 निजी बसों को बेड़े में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं।

कर्मचारी यूनियन के अध्‍यक्ष ने बताया कि सरकार का निर्णय जनता और रोडवेज कर्मचारी दोनों के ही खिलाफ है। हम सरकार को इस रास्‍ते पर नहीं जाने देंगे। इसके लिए कर्मचारी यूनियन ने 16 और 17 अक्‍टूबर को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

Latest India News