1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: नौकरी नहीं मिली तो दे दी जान, हरियाणा की सगी बहनों की दर्दनाक कहानी

Video: नौकरी नहीं मिली तो दे दी जान, हरियाणा की सगी बहनों की दर्दनाक कहानी

फतोहाबाद: हरियाणा में अपने पिता की लाईसेंसी रिवॉल्वर से दो बहनों ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि कोमल और शिल्पा ने अपने घर पर ही खुद

shilpa

सगी बहनें.. नौकरी और सुसाइड मिस्ट्री

फतेहाबाद के भूना कस्बे का ये धमीजा परिवार काफी सुखी-सम्पन्न परिवारों में गिना जाता है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि इस घर की बेटियां ऐसा भी कर सकती हैं। घर से जब दो शव एक साथ निकले तो मोहल्ले के लोग सन्न रह गए। घरवालों को भी भरोसा नहीं हो रहा कि उनकी बेटियों पर नौकरी न पाने का इस कदर दबाव था। दोनों बहनों की शादी नहीं हुई थी इसी उम्मीद में कि नौकरी मिल जाएगी तो धूम-धाम से बारात आएगी लेकिन एक झटके में ही ये सपना टूट गया। अब पुलिस की अलग-अलग टीमें उस कमरे की जांच कर रही हैं जहां शिल्पा और कोमल के शव मिले थे। दोनों बहनें कमरे में 2 तरफ पड़ी हुईं थीं पुलिस क्राइम सीन क्रिएट कर आत्महत्या की इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में जुटी है। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है ऐसे में पुलिस कई दूसरे एंगल की भी जांच कर रही है।

Latest India News