1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या: मुस्लिम पक्ष की पैरवी करने वाले हाशिम अंसारी का निधन

अयोध्या: मुस्लिम पक्ष की पैरवी करने वाले हाशिम अंसारी का निधन

अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष के हाशिम अंसारी का बीती रात निधन हो गया। हाशिम अंसारी ने 96 साल की आयु में अंतिम सांसे ली।

hashim ansari- India TV Hindi
hashim ansari

नई दिल्ली: अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष के हाशिम अंसारी का बीती रात निधन हो गया। हाशिम अंसारी ने 96 साल की आयु में अंतिम सांसे ली। हाशिम अंसारी काफी लंबे समय से बीमार थे जिसके चलते बीती रात उन्होंने अंतिम सांसे ली। हाशिन अंसारी पिछले 60 सालों से मुस्लिम पक्ष की पैरवी कर रहे थे। जिसके तलते उन्होंने कोर्ट के बाहर भी हिंदू धर्मगुरूओं से मिलकर इस मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन उन कोशिशों का कभी कोई नतीजा नहीं निकला। हाशिम अंसारी अकसर अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में बने रहे। उन्होंने बहुत बार नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कभी जमकर आलोचना भी की। कभी अच्छे कामों के लिए वो मुलायम सिंह की तारीफ करते तो कभी आलोचना भी करते थे।

अयोध्या मामले में पैरवी करते हुए हाशिम ने इस मामले की पैरवी करने से इंकार कर दिया था। साल 2014 में बाबरी मस्जिद मुद्दे के राजनीतिकरण से  नाराज हुए थे जिस कारण उन्होंने बाबरी मस्जिद के मुक़दमे की पैरवी ना करने का फैसला कर लिया था। उनका कहना है, ‘चाहे हिंदू नेता हों या मुस्लिम सब अपनी अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हैं और मैं कचहरी के चक्कर लगा रहा हूं।’ लेकिन बाद में हाशिम ने कहा था कि  हाशिम ने कहा था कि ‘उन्होंने पैरवी से हटने संबंधी जो बयान दिया, वह मामले की धीमी सुनवाई को लेकर खीझ में दिया।’ उन्होंने कहा कि वह इस मामले का जल्द से जल्द हल चाहते हैं, इसलिए सुनवाई त्वरित अदालत में हो।’ अब अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष की पैरवी उनके बेटे करेंगे। इस बात का फैसला खुद हाशिम ने पहले ही कर दिया था।

 

Latest India News