जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज बाडमेर जिले की बिसाला पुलिस चौकी में पदस्थापित हेड कान्स्टेबल मांगीलाल को कथित रूप से 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के महानिरिक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि परिवादी बलवन्त राम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का एक मामला दर्ज था जिसकी जांच हेड कान्स्टेबल मांगीलाल कर रहा था। मामले में परिवादी की मदद करने की एवज में हेड कान्स्टेबल ने 25 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। मामला 20 हजार रूपये में तय हुआ।
ब्यूरो टीम बाडमेर के उप पुलिस अधीक्षक अन्नराज राजपुरोहित ने बताया कि शिकायत का सत्यापन कर हेड कान्स्टेबल मांगीलाल को बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Latest India News