1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र में बारिश-बाढ़ से अब तक 34 मौत, 34 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज

मप्र में बारिश-बाढ़ से अब तक 34 मौत, 34 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज

भोपाल: मध्यप्रदेश में पिछले दिन हुई तेज बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 34 लोगों की मौत हो गई जबकि प्रदेश में 2,487 मकान पूर्ण रूप से तथा 19,283 आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो

ujjain- India TV Hindi
ujjain

भोपाल: मध्यप्रदेश में पिछले दिन हुई तेज बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 34 लोगों की मौत हो गई जबकि प्रदेश में 2,487 मकान पूर्ण रूप से तथा 19,283 आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। प्रदेश में एक जून से 14 जुलाई तक हुई वर्षा के आधार पर 34 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

आधिकारिक तौर पर आज यहां दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में विशेषकर पूर्वी मध्यप्रदेश में हुई तेज बारिश और बाढ़ के चलते 34 लोगों की मौत हो गई। इनमें जबलपुर जिले में 7, पन्ना जिले में 6, भोपाल जिले में 5, विदिशा जिले में 3 और सागर जिले में दो लोगों के मौत हुई। रायसेन, रीवा, मंडला, टीकमगढ, सिवनी, दमोह, शाजापुर, सीहोर, आगर, छिंदवाड़ा, और अशोकनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत वर्षा और बाढ़ से हुई है।

प्रदेश में एक जून से 14 जुलाई तक हुई वर्षा के आधार पर सामान्य से अधिक वर्षा वाले 34 जिले जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, उमरिया, अलीराजपुर, इन्दौर, धार, खंडवा, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, देवास, शाजापुर, मुरैना, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा और रायसेन हैं।

जबकि प्रदेश के 14 जिलों डिण्डोरी, रीवा, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, नीमच, श्योपुरकलां, भिण्ड, ग्वालियर और दतिया में सामान्य वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के तीन जिलों बालाघाट, आगर और अनूपपुर में कम वर्षा दर्ज की गई है।

Latest India News