1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्यप्रदेश में बारिश से मरने वालों की संख्या हुई 26

मध्यप्रदेश में बारिश से मरने वालों की संख्या हुई 26

मध्यप्रदेश में बारिश से अब तक मरने वालों का आंकडा 26 तक पंहुच गया है। राज्य में कल से कुछ इलाकों को छोडकर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। आज सुबह से राजधानी भोपाल

Rain in MP- India TV Hindi
Rain in MP

मध्यप्रदेश में बारिश से अब तक मरने वालों का आंकडा 26 तक पंहुच गया है। राज्य में कल से कुछ इलाकों को छोडकर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला  जारी है। आज सुबह से राजधानी भोपाल में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सुबह से हरदा, होशंगाबाद, रायसेन, सिहोर सहित आसपास के इलाके में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। नर्मदा, बेतवा, क्षिप्रा, पार्वती नदियों का जलस्तर कम होता जा रहा है। धीरे-धीरे बंद रास्ते भी खुल रहे है हालांकि अभी भी बाढ ने कई रास्ते रोक रखे हैं। बाढ के बाद के हालात बदतर दिखाई दे रहे है। सबसे बुरा हाल विदिशा के उस इलाके का है जहां बेतवा नदी के बेक वाटर ने 10-10 किलोमीटर तक के इलाके को डूबो दिया था। विदिशा में सैकडों बेघर राहत शिविरों में रह रहे है।

मौसम विभाग ने आज शाम तक होशंगाबाद, उज्जैन, बैतूल, खंडवा, धार, देवास, हरदा और सिहोर में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा विदिशा, गुना अशोक नगर, भोपाल, इंदौर, राजगढ, बुरहानपुर, खरगोन, बडवानी,नीमच, मंदसौर और शिवपुरी जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

Latest India News