1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में भारी बारिश, तापमान में गिरावट से मौसम हुआ सुहाना

दिल्ली में भारी बारिश, तापमान में गिरावट से मौसम हुआ सुहाना

नई दिल्ली: दिल्ली में आज सुबह भारी बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग और लोधी रोड वेधशालाओं में क्रमश: 26.3 मिमी और 30.2 मिमी बारिश

delhi rain- India TV Hindi
delhi rain

नई दिल्ली: दिल्ली में आज सुबह भारी बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग और लोधी रोड वेधशालाओं में क्रमश: 26.3 मिमी और 30.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। पालम वेधशाला ने 8.1 मिमी बारिश दर्ज की जबकि आयानगर में 7.3 मिमी और रिज क्षेत्र में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे तक न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने दिन में और बारिश होने की भविष्यवाणी की है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ट्रैफिक के लिए फिर आफत बनी बारिश

आईआईटी-दिल्ली और मुनीरका के बीच, मोती बाग, चिराग दिल्ली, साकेत, मोदी मिल, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, युसूफ सराय, एम्स, लोधी रोड, एंड्रूज गंज, ग्रेटर कैलाश, नेहरू प्लेस और जसोला के बीच पानी जमा हो जाने के कारण दक्षिण दिल्ली में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

शनिवार सुबह भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी की भागदौड़ भरी जिंदगी की रफ्तार थम सी गई थी। इन हालात के लिए स्थानीय निकायों ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया था। सुबह सवेरे काम धंधे पर निकले लोगों को फ्लाईओवरों के मुहाने पर, अंडरपास और निचले इलाकों में भरे पानी ने खासा परेशान किया।

दिल्ली में शनिवार की सुबह भी बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में पिछले नौ घंटे के दौरान 43 मिलीमीटर बारिश हुई।

Latest India News