1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में डीजल टैक्सी चालकों ने फिर किया चक्का जाम

दिल्ली में डीजल टैक्सी चालकों ने फिर किया चक्का जाम

डीजल टैक्सी चालकों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के तीन प्रमुख सड़क मार्गो को जाम कर किया, जिससे यातायात बुरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने कुछ टैक्सी चालको को हिरासत में लिया और अन्य को तितर-बितर कर दिया। सर्वोच्च.....

taxi drivers- India TV Hindi
taxi drivers

नई दिल्ली: डीजल टैक्सी चालकों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के तीन प्रमुख सड़क मार्गों को जाम कर किया, जिससे यातायात बुरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने कुछ टैक्सी चालको को हिरासत में लिया और अन्य को तितर-बितर कर दिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा डीजल एवं पेट्रोल चालित टैक्सियों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का विरोध कर रहे दर्जनभर चालकों ने महिपालपुर पुल पर अपनी टैक्सियां कतार में खड़ी कर दीं। जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा।

महिपालपुर पुल इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर जाता है। यह दिल्ली को उत्तर प्रदेश के नोएडा से और दक्षिण दिल्ली को हरियाणा के गुड़गांव से जोड़ने वाला दूसरा मुख्य सड़क मार्ग है। कुछ ही मिनटों में सोमवार की तरह ही बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर दोनों ओर जाम में फंस गए। पुलिस तीन सड़क मार्गो पर पहुंची और उनके साथ बातचीत की। बातचीत सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई।

संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद अग्रवाल ने बताया, "हमने उन्हें समझाने की कोशिश की कि उनके प्रदर्शन से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं और यह ठीक नहीं है। हमने उन्हें बताया कि यदि उन्हें न्यायालय के फैसले से कोई दिक्कत है तो उन्हें सरकार से बात करनी चाहिए।"

अग्रवाल ने कहा कि कुछ चालकों ने बात समझी और वे अपनी टैक्सी लेकर चले गए। जिन लोगों ने बात मानने से इनकार कर दिया। उन्हें पुलिस थाने ले जाया गया और उनकी टैक्सियां जब्त कर ली गईं। अग्रवाल के मुताबिक, "इस पूरी प्रक्रिया में 45 मिनट से एक घंटा लगा। इसके बाद हर जगह जाम था। लेकिन अब दिल्ली में कहीं भी यातायात बाधित नहीं हुआ है।"

अन्य पुलिस अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के राजोकरी फ्लाईओवर पर यातायात बाधित करने के लिए तीन टैक्सियों को अवैध रूप से पार्क किया गया था, लेकिन उन्हें जल्दी ही हटा दिया गया। अग्रवाल ने बताया, "हम चालकों से इस तरह के प्रदर्शन करने से मना किया है, क्योंकि इससे जनता बुरी तरह से प्रभावित हुई है।"

Latest India News