1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कटरा हेलीकॉप्टर क्रैश में मारा गया एक कपल, 5 दिन पहले हुई थी शादी

कटरा हेलीकॉप्टर क्रैश में मारा गया एक कपल, 5 दिन पहले हुई थी शादी

नई दिल्ली: सोमवार को हुए कटरा हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में पायलट समेत जिन सात लोगों की मौत हुई है, उसमे एक कपल भी था। जानकारी के मुताबिक इस कपल की पांच दिन पहले ही शादी

कटरा हेलीकॉप्टर क्रैश...- India TV Hindi
कटरा हेलीकॉप्टर क्रैश में मारा गया Newly married couple

नई दिल्ली: सोमवार को हुए कटरा हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में पायलट समेत जिन सात लोगों की मौत हुई है, उसमे एक कपल भी था। जानकारी के मुताबिक इस कपल की पांच दिन पहले ही शादी हुई थी। यह प्लेन जम्मू के कटरा से सांझी छत जा रहा था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह हादसे का शिकार हो गया और इसमें सवार पायलट समेत सभी सात लोग मारे गए।

नवविवाहित जोड़े की हुई मौत-
इस हादसे में एक नवविवाहित जोड़े की भी मौत हुई है। इस नए जोड़े की शादी बीते 18 नवंबर को ही हुई थी। इस हादसे में मारे गए कपल में लड़के का नाम अर्जुन सिंह था जो कि वायु सेना में नौकरी करता था। अर्जुन ने शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ वैष्णों देवी में माता के दर्शन करने का प्लान बनाया था। अर्जुन की पत्नी का नाम वंदना था। इन दोनों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

हेलीकॉप्टर में सवार थे 6 यात्री-
इस हेलीकॉप्टर में वैष्णोदेवी यात्रा के लिए 6 लोग सवार थे जिसमें से चार लोग जम्मू और दो लोग दिल्ली के रहने वाले थे। वहीं इस हेलीकॉप्टर को एक महिला पायलट उड़ा रही थी जो कि केरल की रहने वाली थी। हेलीकॉप्टर कंपनी ने मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को 15-15 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

Latest India News