A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोच्‍चि नेवल बेस पर बड़ा हादसा, हेलिकॉप्‍टर हैंगर का दरवाजा गिरने से 2 नाविकों की मौत

कोच्‍चि नेवल बेस पर बड़ा हादसा, हेलिकॉप्‍टर हैंगर का दरवाजा गिरने से 2 नाविकों की मौत

कोच्चि नेवल बेस पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा घट गया। यहां पर हेलिकॉप्टरों को रखने के लिए बने हैंगर का दरवाजा टूट कर गिर गया।

<p>File Photo</p>- India TV Hindi
File Photo

कोच्‍चि नेवल बेस पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा घट गया। यहां पर हेलिकॉप्‍टरों को रखने के लिए बने हैंगर का दरवाजा टूट कर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से नौसेना के दो नाविकों की मौत हो गई। 

यह घटना केरल के कोच्चि स्थित सदर्न नेवल कमांड के बेस में आज सुबह घटी। नौसेना की ओर से इस मामले में कोर्ट ऑफ इन्‍क्‍वायरी की घोषणा कर दी गई है। 

 

Latest India News