नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण ही नहीं यहां के अनोखे रीति-रिवाज के कारण भी जाना जाता है। यहां के जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पिति में एक ऐसा ही अनोखा रीति-रिवाज है। यह पढ़कर एक बार आप जरूर चौकेंगे पर यह सच है।
यहां अपने भाई की शादी के लिए बहन दूल्हा बन बारात लेकर वधु पक्ष के घर जाती है और वह सभी रस्में निभाती है जो दूल्हे द्वारा की जाती हैं।
इतना ही नहीं जिन परिवारों में कोई बहन नहीं होती वहां पर घर के बड़े या छोटे भाई के लिए घर में मौजूद भाई उनके जगह दूल्हा बन बारात लेकर जाता है और शादी कर लाता है। यहां की सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम है।
हमारे देश में यूं तो शादी-ब्याह की क्षेत्रानुसार अलग-अलग परंपराएं हैं। लेकिन, लाहौल-स्पीति की शादी की यह परंपरा अपने आप में बिलकुल अलग है। लाहौल-स्पीति में जब दूल्हा किसी वजह से अपनी शादी में शामिल नहीं हो पाता तो यहां पर बहनें ही सिर सेहरा सजा दुल्हन ले आती हैं।
Latest India News