1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फोन न देने पर अमेरिका में हैदराबाद के छात्र को गोली मारी

फोन न देने पर अमेरिका में हैदराबाद के छात्र को गोली मारी

हैदराबाद: अमेरिका में हैदराबाद के रहने वाले 23 साल के छात्र साई किरण की अज्ञात लोगों ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित के चाचा श्रवण कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर

अमेरिका में हैदराबाद...- India TV Hindi
अमेरिका में हैदराबाद के छात्र को गोली मारी

हैदराबाद: अमेरिका में हैदराबाद के रहने वाले 23 साल के छात्र साई किरण की अज्ञात लोगों ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।

पीड़ित के चाचा श्रवण कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर हमलावरों ने किरण पर चार गोलियां दागीं। उन्होंने किरण के अपना मोबाइल फोन ना देने पर ऐसा किया।

श्रवण ने कहा, 'हमें उसके दोस्तों से पता चला कि कुछ लोगों ने उससे फोन मांगा, तब वह फोन पर बात कर रहा था। दूसरी तरफ बात कर रहे उसके दोस्त ने इसके बाद चार बार गोलियां चलने की आवाज सुनी। हम और ब्यौरे का इंतजार कर रहे हैं।'

https://youtu.be/twdX7-HKhOk

उन्होंने कहा कि घटना किरण के फ्लोरिडा स्थित घर के पास हुई। वह डेढ़ महीने पहले अमेरिका गया था।

Latest India News