मुज्जफरनगर: यूपी के मुज्जफरनगर में व्यापारी से 6 लाख रुपए लूट कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने ड्रोन की मदद ली और एक आरोपी को पकड़ लिया। दरअसल कारोबारी से 6 लाख रुपए लूटने के बाद बदमाश गन्ने के खेतों में छिप गये। पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
इसके बाद पुलिस ने बदमाशो की धर पकड़ के लिए ड्रोन का सहारा लिया और खेतों के ऊपर से बदमाशों की तलाशी शुरू की। इस दौरान पुलिस को एक बदमाश नजर आया, जिसे गिरफ़्तार कर लिया गया। अब उससे पूछताछ की जा रही है ताकि उसके बाकी साथियों को पकड़ा जा सके।
अगली स्लाइड में देखें VIDEO
Latest India News