1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का नया वी़डियो जारी, पुलिसवालों पर हमले की धमकी दी

हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का नया वी़डियो जारी, पुलिसवालों पर हमले की धमकी दी

हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी ने एक नये वीडियो में सुरक्षा बलों, सैनिक कालोनियों और कश्मीरी पंडितों के लिए अलग बस्तियों पर और हमलों की चेतावनी दी है।

hijbul comander burhan wani- India TV Hindi
hijbul comander burhan wani

श्रीनगर: आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी ने एक नये वीडियो में सुरक्षा बलों, सैनिक कालोनियों और कश्मीरी पंडितों के लिए अलग बस्तियों पर और हमलों की चेतावनी दी है लेकिन साथ ही कहा है कि संगठन आगामी वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर हमले नहीं करेगा। 6:17 सेकंड का यह वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइटों पर वायरल हो रहा है। इसमें युवा आतंकवादी कमांडर एक सफेद टीशर्ट पहने एक कुर्सी पर बैठे दिख रहा है। उसने अपने पैरों को एक कंबल से ढक रखा है। उसके दोनों ओर दो-दो राइफल दीवार पर खड़ी की गई हैं।

वानी ने कहा कि आतंकवादियों के पास कश्मीर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है। आप जैसा जानते हैं कि हमने पिछले महीने से हमले किये हैं जिसमें हमने कई पुलिसकर्मियों और सैन्यकर्मियों को निशाना बनाया है। पुलिसकर्मी हमारे अपने हैं लेकिन फिर भी वे हमें हमला करने के लिए बाध्य करते हैं।

उसने कहा, हमने उन्हें हमारे खिलाफ हमला नहीं करने की पिछले महीने भी चेतावनी दी थी लेकिन उन्होंने हम पर ध्यान नहीं दिया और हमारे खिलाफ कार्य करना जारी रखा और हमारे युवाओं को प्रताड़ित किया। अब किसी को भी कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी और हर एक वर्दीधारी व्यक्ति पर हमला किया जाएगा।

अगली स्लाइड में देखें VIDEO

Latest India News