1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: पाकिस्तानी सेना निकली सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने और....

VIDEO: पाकिस्तानी सेना निकली सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने और....

उड़ी सैन्य शिविर पर सीमा पार से आतंकी हमले के बाद भारत ने LoC में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। ज़ाहिर है ऐसे में पाकिस्तान का बौखलाना लाज़मी है। पूरे विश्व में ही

Pakistan's surgical strike- India TV Hindi
Pakistan's surgical strike

उड़ी सैन्य शिविर पर सीमा पार से आतंकी हमले के बाद भारत ने LoC में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। ज़ाहिर है ऐसे में पाकिस्तान का बौखलाना लाज़मी है। पूरे विश्व में ही नहीं बल्कि ख़ुद अपने घर में भद्द पिट रही है। नौबत यहां तक आ गई कि ख़ुफ़िया और सिविल अधिकारियों के बीच ज़बरदस्त नोंकझोंक तक हो गई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को बीच बचाव करना पड़ा और ख़ुफ़िया एजेंसी से कहना पड़ा कि वह सिविल अधिकारियों के काम में दख़ल न दे यानी जो आतंकी पकड़े जाते हैं उन्हें छुड़वाने की कोशिश से बाज़ आए।

मामला तो बैठक के बाद शांत हो गया लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक की सर्जरी से पाक सेना उबर नहीं पा रही है इसलिए जब नवाज़ शरीफ़ ने घर में तो उसके हाथ बांध दिए लेकिन LoC पर उसे खुली छूट दे दी। बस फिर क्या था, सेना ने कमर कसी और LoC पर हमारे ही तरह का सर्जिकल स्ट्राइक करने निकल पड़ी। इसके बाद क्या हुआ, देखिए इस वीडियो में जो बहुत वायरल हो गया है।

Latest India News