1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 700 के पार, अब तक 7 की मौत

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 700 के पार, अब तक 7 की मौत

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए हैँ। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 700 के पार हो गई।

Coronavirus in Himachal Pradesh, Coronavirus, Himachal Pradesh, Himachal Pradesh COVID-19 cases- India TV Hindi
Image Source : PTI REPRESENTATIONAL विभिन्न राज्यों से प्रवासियों के वापस हिमाचल पहुंचने के बाद से संक्रमण के मामलों में काफी तेजी देखने को मिली है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए हैँ। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 700 के पार हो गई। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अभी तक इस वायरस के संक्रमण से सूबे में कुल 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 54 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 728 हो गई है, जिनमें से 429 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।

सबसे ज्यादा नए मामले हमीरपुर से
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर. डी. धीमान ने बताया कि नए मामलों में से हमीरपुर में 16 मामले, ऊना में 13, कांगड़ा में 10, बिलासपुर में 5, सोलन में 4, शिमला में 3, सिरमौर में 2 मामले और एक मामला मंडी में सामने आया है। हमीरपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी अर्चना सोनी ने कहा कि जिले में सामने आए मरीजों में से सभी अन्य राज्यों से लौटे हैं, अधिकतर दिल्ली-एनसीआर से आए हैं। उन्होंने कहा कि नए मामलों में उन 2 परिवारों के 6 सदस्य शामिल हैं जो दिल्ली से लौटे थे। इनमें बदसर उपमंडल का 4 वर्षीय एक बालक भी शामिल है।

429 लोगों ने दी संक्रमण को मात
धीमान ने कहा कि सोमवार को 12 मरीज ठीक हो गए जिनमें 7 सिरमौर, 2-2 कांगड़ा और ऊना एवं मंडी के एक-एक निवासी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 429 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 11 लोग राज्य छोड़कर दूसरी जगह चले गए हैं, और 279 लोगों का इलाज चल रहा है। बता दें कि विभिन्न राज्यों से प्रवासियों के वापस हिमाचल पहुंचने के बाद से संक्रमण के मामलों में काफी तेजी देखने को मिली है।

Latest India News