शुक्रवार शाम 5 बजे साउथ ब्लॉक में होगी नरेंद्र मोदी कैबिनेट की पहली बैठक
PM Narendra Modi Swearing-in Ceremony Live Updates (नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह) : ऐसे में जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

नए केन्द्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक शुक्रवार की शाम को होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी कोई निश्चित एजेंडा नहीं है और इसमें संसद का सत्र आहूत करने की संभावित तारीख तय की जा सकती है। लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जानी है। प्रधानमंत्री आने वाले दिनों में विभिन्न कैबिनेट समितियों जैसे सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति, संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति और राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति पर भी निर्णय लेंगे।
Live updates : Hindi Breaking and Latest News Updates
-
May 30, 2019 11:36 PM (IST)
कल शाम मोदी कैबिनेट की पहली बैठक होगी। साउथ ब्लॉक में होगी पहली बैठक।
-
May 30, 2019 9:07 PM (IST)
शपथग्रहण कार्यक्रम पूरा। पीएम नरेंद्र मोदी समेत 58 मंत्रियों ने ली शपथ।
मोदी सरकार में 24 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, 24 राज्यमंत्री बनाए गए।
Image Source : INDIA TVपीएम मोदी सहित 58 मंत्रियों ने ली शपथ। -
May 30, 2019 9:02 PM (IST)
देबाश्री चौधरी ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। पश्चिम बंगाल के रायगंज से सांसद हैं देबाश्री चौधरी। केंद्र सरकार में पहली बार मंत्री बनीं।
-
May 30, 2019 8:59 PM (IST)
कैलाश चौधरी ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। राजस्थान में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं कैलाश चौधरी। बाड़मेर से सांसद चुने गए हैं कैलाश चौधरी।
-
May 30, 2019 8:58 PM (IST)
ओड़िशा के प्रताप सांरगी ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ। अपनी सादगी के मशहूर हैं प्रताप सारंगी।
Image Source : INDIA TVPRATAP SARANGI -
May 30, 2019 8:54 PM (IST)
रामेश्वर तेली ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। असम के डिब्रुगढ़ से सांसद हैं रामेश्वर। असम के डिब्रुगढ़ से फिर सांसद चुने गए हैं रामेश्वर।
-
May 30, 2019 8:52 PM (IST)
सोम प्रकाश पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने। राज्यमंत्री के रूप में ली शपथ। पंजाब के होशियारपुर से सांसद हैं सोम प्रकाश।
-
May 30, 2019 8:50 PM (IST)
रेणुका सिंह सरुता ने ली मंत्री पद की शपथ। छत्तसीगढ़ के सरगुजा से सांसद हैं रेणुका सिंह।
-
May 30, 2019 8:49 PM (IST)
वी मुरलीधरन ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। केरल भाजपा के अध्यक्ष है वी मुरलीधरन।
Image Source : INDIA TVवी मुरलीधरन -
May 30, 2019 8:46 PM (IST)
अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं रतन लाल। कांग्रेस के शैल्जा कुमारी को चुनाव में हराया।
-
May 30, 2019 8:44 PM (IST)
नित्यानंद राय बने राज्यमंत्री। बिहार भाजपा के अध्यक्ष हैं नित्यानंद राय। उजियारपुर में रालोसपा के उपेंद्र कुशवाह को हराया।
-
May 30, 2019 8:42 PM (IST)
सुरेश आंगड़ी ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। उत्तर कर्नाटक के बड़े लिंगायत नेता है सरेश।
-
May 30, 2019 8:41 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। भाजयुमो के अध्यक्ष रह चुके हैं अनुराग ठाकुर।
Image Source : INDIA TVANURAG THAKUR -
May 30, 2019 8:37 PM (IST)
धोत्रे संजय शामराव ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। महाराष्ट्र के अकोला से सांसद हैं धोत्रे। 2009 से लगातार अकोला से सांसद हैं धोत्रे।
-
May 30, 2019 8:36 PM (IST)
मुज्जफरनगर के सांसद डॉ. संजीव बालियान ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। मुज्जफरनगर से दूसरी बार जीता है चुनाव। लोकसभा चुनाव में RLD के चौधरी अजीत सिंह को दी मात।
-
May 30, 2019 8:35 PM (IST)
आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। लगातार दूसरी बार जीता है आसनसोल से चुनाव।
Image Source : india tvबाबुल सुप्रियो -
May 30, 2019 8:31 PM (IST)
साध्वी निरंजन ज्योती ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। फतेहपुर से दूसरी बार चुनाव जीत संसद पहुंची हैं निरंजन ज्योति।
-
May 30, 2019 8:30 PM (IST)
रामदास आठवले ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष हैं रामदास आठवले। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री थे रामदास आठवले।
-
May 30, 2019 8:27 PM (IST)
पुरुषोत्तम रुपाला ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में पंचायती राज्यमंत्री थे रुपाला।
-
May 30, 2019 8:26 PM (IST)
किशन रेड्डी ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष हैं किशन रेड्डी। तेलंगाना में भाजपा का चेहरा हैं किशन रेड्डी।
Image Source : INDIA TVKISAN REDDY -
May 30, 2019 8:23 PM (IST)
राव साहेब दानवे ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ। महाराष्ट्र के जालाना से सांसद हैं राव साहेब दानवे। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष भी हैं राव साहेब दानवे।
-
May 30, 2019 8:21 PM (IST)
फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर बने राज्यमंत्री।
-
May 30, 2019 8:20 PM (IST)
गाजियबाद के सांसद जनरल वीके सिंह ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। लागातर दूसरी बार 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर संसद पहुंचे हैं वीके सिंह।
Image Source : INDIA TVVK SINGH -
May 30, 2019 8:18 PM (IST)
बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
-
May 30, 2019 8:15 PM (IST)
अश्विनी कुमार चौबे ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। बिहार के बक्सर से सांसद हैं अश्विनी कुमार चौबे।
-
May 30, 2019 8:14 PM (IST)
फग्गन सिंह कुलस्ते ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। मंडला के सांसद हैंं फग्गन सिंह।
-
May 30, 2019 8:12 PM (IST)
मनसुख मांडविया ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ। पिछली सरकार में भी राज्यमंत्री ने थे मनसुख मांडविया।
-
May 30, 2019 8:10 PM (IST)
हरदीप सिंह पुरी ने ली राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ। पिछली बार शहरी विकास मंत्री थे हरदीप सिंह पुरी।
-
May 30, 2019 8:09 PM (IST)
आर के सिंह ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ।
Image Source : INDIA TVRK SINGH -
May 30, 2019 8:06 PM (IST)
दमोह के सांसद प्रहलाद पटेल ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ।
-
May 30, 2019 8:06 PM (IST)
अरुणाचल वेस्ट के सांसद किरण रिजिजू ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में ली शपथ।
Image Source : INDIA TVकिरण रिजिजू -
May 30, 2019 8:03 PM (IST)
डॉ. जितेंद्र सिंह ने ली राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर से सांसद हैं जितेंद्र सिंह। लगातार दूसरी बार जीता चुनाव।
-
May 30, 2019 8:01 PM (IST)
श्रीपद नायक ने ली राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ। नॉर्थ गोवा के सांसद हैं श्रीपद नायक।
-
May 30, 2019 8:00 PM (IST)
राव इंद्रजीत सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ। हरियाणा के गुरुग्राम से सांसद हैं राव इंद्रजीत सिंह। 3 लाख 86 हजार वोटों से जीते हैं इंद्रजीत सिंह।
-
May 30, 2019 7:57 PM (IST)
बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने ली मंत्री पद की शपथ।
-
May 30, 2019 7:56 PM (IST)
गजेंद्र सिंह शेखावत ने ली मंत्री पद की शपथ। लगातार दूसरी बार मंत्री बने हैं गजेंद्र शेखावत। जोधपुर से दूसरी बार सांसद बने हैं गजेंद्र सिंह। जोधपुर के सांसद हैं गजेंद्र सिंह शेखावत। लोकसभा चुनाव में दी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव को मात।
-
May 30, 2019 7:53 PM (IST)
गिरिराज सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। बेगुसराय से सांसद हैं गिरिराज सिंह। इस बार जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के कन्हैया कुमार को हरा सांसद बने हैं गिरिराज सिंह।
-
May 30, 2019 7:51 PM (IST)
अरविंद सावंत ने ली मंत्री पद की शपथ। पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं अरविंद सावंत। शिवसेना कोट से मंत्री बने हैं अरविंद सावंत। मुंबई दक्षिण से मिलिंद देवड़ा को दी अरविंद सावंत ने मात।
-
May 30, 2019 7:49 PM (IST)
महेंद्र नाथ पांडेय ने ली मंत्री के रूप में शपथ। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष हैं महेंद्र नाथ पांडेय।
Image Source : INDIA TVमहेंद्र नाथ पांडेय बने मंत्री -
May 30, 2019 7:46 PM (IST)
प्रह्लाद जोशी ने ली मंत्री पद की शपथ। धारवाड़ से चौथी बार सांसद बने हैं प्रह्लाद जोशी। कर्नाटक की राजनीति का है बड़ा अनुभव।
-
May 30, 2019 7:44 PM (IST)
धर्मेंद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री थे धर्मेंद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी।
-
May 30, 2019 7:42 PM (IST)
पीयूष गोयल ने ली कैबिनट मंत्री पद की शपथ। महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं पीयूष गोयल। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में संभाला वित्त, रेल और ऊर्जा मंत्रालय।
Image Source : INDIA TVमोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री बने पीयूष गोयल -
May 30, 2019 7:38 PM (IST)
प्रकाश जावड़ेकर ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं जावड़ेकर। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में HRD मंत्री थे प्रकाश जावड़ेकर।
-
May 30, 2019 7:36 PM (IST)
चांदनी चौक के सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।
-
May 30, 2019 7:36 PM (IST)
स्मृति ईरानी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ। राहुल गांधी को अमेठी से हरा पहली बार लोकसभा सांसद बनीं हैं स्मृति ईरानी।
Image Source : INDIA TVस्मृति ईरानी बनी कैबिनेट मंत्री -
May 30, 2019 7:33 PM (IST)
झारखंड के पूर्व सीएम अर्जन मुंडा ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। झारखंड में भाजपा के बड़े आदिवासी नेता है अर्जुन मुंडा।
Image Source : INDIA TVअर्जुन मुंडा बने कैबिनेट मंत्री -
May 30, 2019 7:30 PM (IST)
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियल 'निशंक' ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ। हरिद्वार से सांसद हैं रमेश पोखरियाल निशंक।
-
May 30, 2019 7:29 PM (IST)
एस. जयशंकर ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।
Image Source : INDIA TVमोदी सरकार में मंत्री बने एस जयशंकर -
May 30, 2019 7:25 PM (IST)
हरसिमरत कौर बादल और थावर चंद गहलोत ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।
-
May 30, 2019 7:20 PM (IST)
नरेंद्र सिंह तोमर ने ली मंत्री पद की शपथ।
-
May 30, 2019 7:19 PM (IST)
निर्मला सीतारमण, सदानंद गौड़ा और रामविलास पासवान ने ली मंत्री पद की शपथ।
-
May 30, 2019 7:12 PM (IST)
अमित शाह और नितिन गडकरी ने ली मंत्री पद की शपथ।
-
May 30, 2019 7:09 PM (IST)
राजनाथ सिंह ने ली केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृहमंत्री थे राजनाथ सिंह।
राजनाथ सिंह ने ली मंत्रीपद की शपथ।
नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार ली भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ।
पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। कुछ ही देर में दोबारा पीएम पद की लेंगे शपथ।
BIMSTEC देशों के राष्ट्राध्यक्ष पीएम नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे।
पीएम नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचीं सुषमा स्वराज।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी पीएम मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे।
दिल्ली के सीएम अरविंद अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे।
सुषमा स्वराज घर से निकलीं।
नीतीश कुमार ने कहा कि "BJP के प्रस्ताव पर हमारे दल के लोग सहमत नहीं है और इसकी कोई जरूरत भी नहीं है। इसीलिए हमने कह दिया कि हम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे लेकिन सरकार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।"
छठे नंबर पर शपथ लेंगी निर्मला सीतारमण।
नीतीश कुमार ने कहा कि "हम NDA के साथ हैं, सरकार में शामिल होना कोई बहुत जरूरी नहीं है। हम लोग तो बिहार में मिलकर काम कर ही रहे हैं और करते रहेंगे। इसीलिए हमारी सरकार में दिलचस्पी नहीं है।"
पांचवे नंबर पर शपथ लेंगे सदानंद गौड़ा।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई भी शपथग्रहण समारोह में पहुंचे।
लाल कृष्ण आडवाणी भी शपथग्रहण समारोह में पहुंचे। हालांकि, सुषमा स्वराज अभी तक नहीं पहुंची हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में सुपर स्टार रजनीकांत पहुंचे हैं।
नितिन गडकरी चौथे नंबर पर शपथ लेंगे।
एस जयशंकर पहली पंक्ति में बैठे हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।
दूसरे नंबर राजनाथ सिंह शपथ लेंगे। वहीं, अमित शाह तीसरे नंबर पर शपथ लेंगे।
निर्मला सीतारमण भी शपथग्रहण समारोह में पहुंची।
थोड़ी देर में दोबारा पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी। पहली पंक्ति में बैठे हैं अमित शाह और नितिन गडकरी।
मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी पीएम मोदी के शपथग्रहण में शामिल होने के लिए पहुंचे।
नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू कैबिनेट में शामिल नहीं होगी।
पीएम नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा और मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन।
शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, विजय रूपाणी, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, राम विलास पासवान। कार्यक्रम स्थल पर मुलायम सिंह यादव ने थपथपाई भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की पीठ।
पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं मेहमान।
जेडीयू का कोई सांसद चायपार्टी में नहीं पहुंचा। जेडीयू कोटे से मंत्री पर अबतक सस्पेंस।
पीएम नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे रतन टाटा और नारायण मूर्ति।
चाय पार्टी में नहीं पहुंची सुषमा स्वराज, मंत्रीपद को लेकर बढ़ा सस्पेंस।
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्री बनने वाले सांसदों से मुलाकात की। पीएम आवास से निकले अनुराग ठाकुर, नित्यानंद राय।
पूर्व विदेश सचिव एस.जयशंकर पहुंचे 7 लोक कल्याण मार्ग।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनेंगे। गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी जानकारी।
नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में बेहतरीन काम के लिए तारीफ पाने वाली भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन उनके पास फोन पहुंच गया है। क्यास लगाए जा रहे हैं कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी उन्हें मंत्री पद से नवाजा जाएगा और पार्टी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए राजधानी नई दिल्ली पहुंचे।
जितेंद्र सिंह, कैलाश चौधरी, थावरचंद गहलोत, साध्वी निरंजन ज्योति, गिरिराज सिंह, संतोष गंगवार और राज्यवर्धन सिंह राठौर के पास भी आज शाम को होने वाली पीएम की चाय पार्टी में शामिल होने के लिए फोन आया।
दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूरी व्यवस्था की है। आज हमारे पास थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था है, पहला लेयर वीआईपी सुरक्षा के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन का है। इसके बाद दिल्ली पुलिस का भी एक सुरक्षा लेयर है: मधुर वर्मा, डीसीपी नई दिल्ली
रविशंकर प्रसाद, नितिन गडकरी, मुख्तार अब्बास नकवी, रवींद्रन, हरसिमरत कौर और रामदास आठवले के पास भी पीएम की चाय पार्टी में शामिल होने के लिए फोन आया।
सदानंद गौड़ा, आर. के. सिंह, नित्यानंद राय, बाबुल सुप्रियो, प्रह्लाद पटेल, किशन रेड्डी, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी और निर्मला सीतारमण को भी पीएम की चाय पार्टी का न्योता मिला।
प्रकाश जावड़ेकर को भी पीएम मोदी की चाय पार्टी में बुलाया गया है। आज शाम 4:30 पर प्रधानमंत्र संभावित मंत्रियों से मुलाकात करने वाले हैं। यह खबर सूत्रों के हवाले से आई है।
मंत्री बनने के लिए अर्जुन राम मेघवाल के पास भी फोन आया: सूत्र
जिन नेताओं के नाम मंत्री पद के लिए फाइनल हो रहे हैं उनके साथ प्रधानमंत्री मोदी शाम 4.30 बजे चाय पर मुलाकात करेंगे।
जेडीयू पसोपेश में। सूत्रों के मुताबिक अब सहयोगी दलों से एक ही मंत्री बनने की बात सामने आ रही है। ऐसे में पार्टी अपने कोटे के मंत्री का नाम तय करने में समय ले रही है
मोदी और अमित शाह की बैठक खत्म होने के बाद भाजपा नेता रामलाल और भूपेंद्र यादव अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह 7 लोक कल्याण मार्ग पर बैठक कर रहे हैं।
लोगों ने पश्चिम बंगाल में हुई राजनीतिक हत्याओं के खिलाफ जनादेश दिया है। वह राजनीतिक हिंसा के कारण मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों का सामना नहीं कर सकतीं: दिलीप घोष, मिदनापुर सांसद और प बंगाल बीजेपी अध्यक्ष (ममता बनर्जी के पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल न होने पर)
थाइलैंड के विशेष दूत ग्रिसाडा बूनरैक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज शाम को होने वाले शपथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। इसके अलावा भारत में थाइलैंड के राजदूत का कहना है, "हम भारत के जीवंत और दृढ़ लोकतंत्र का जश्न मनाने आए हैं।"
कर्नाटक: उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वरा बेंगलुरु में अपने निवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग की मेजबानी कर रहे हैं। केसी वेणुगोपाल, एमबी पाटिल और अन्य पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री बैठक में मौजूद हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।
शिवसेना से एक नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। उद्धव जी ने अरविंद सावंत का नाम दिया है, वह मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह तय हुआ है कि प्रत्येक सहयोगी पार्टी से एक मंत्री होगा: संजय राउत, शिवसेना
कुछ दोस्तों ने इस्तीफा दिया है लेकिन मैंने अभी तक कोई पेपर नहीं देखे। राहुल जी ने पार्टी की मजबूती को दिशा देने के लिए अपना इस्तीफा देने की पेशकश की है। इसलिए PCC के स्तर पर हमें भी इसका पालन करना होगा: मणिपुर पीसीसी अध्यक्ष (MPCC के 12 विधायकों के इस्तीफे पर)
मैं पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए उत्साहित हूं। कई युवा इस बार चुने गए हैं, वे अपने साथ एक नई दृष्टि लेकर आएंगे: महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद नवनीत कौर राणा
देखें, नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंच पीएम मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों के श्रद्धांंजलि दी। इससे पहले उन्होंने महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी को भी उनके समाधि स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली: मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगनाथ IGI एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां विदेश सचिव विजय गोखले ने उनकी आगवानी की। वह आज शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 7 बजे राजघाट जाएंगे। राजघाट पर वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह अटल समाधि स्थल भी जाएंगे जहां अमित शाह एवं बीजेपी के कई सांसद पहले ही पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नेशनल वॉर मेमोरियल भी जाएंगे जहां वह शहीदों के श्रद्धांजलि देंगे।
मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी मेहमानों, मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुये दिल्ली पुलिस एवं सुरक्षा बलों के दस हजार जवानों को तैनात किया है।
सरकार ने इन नेताओं के साथ-साथ शंघाई सहयोग संगठन के वर्तमान अध्यक्ष और किर्गीस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति जीनबेकोव और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ को भी शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया है।
थाईलैंड से उसके विशेष दूत जी बूनराच देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत के अलावा बिम्सटेक में बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंट और भूटान के प्रधानमंत्री लोताय शेरिंग ने कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि पहले ही कर दी है।
मोदी को जब शाम करीब 7 बजे शपथ दिलाई जाएगी तब यह दूसरी बार होगा जब वे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ लेंगे। मोदी को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2014 में दक्षेस देशों के प्रमुखों सहित 3,500 से अधिक मेहमानों की मौजूदगी में शपथ दिलाई थी। इससे पहले 1990 में चंद्रशेखर और 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ दिलाई गई थी।
राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में करीब 6 हजार से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। इसका इस्तेमाल आम तौर पर देश की यात्रा पर आने वाले राष्ट्राध्यक्षों एवं सरकार के प्रमुखों के औपचारिक स्वागत के लिए किया जाता है।
शपथ ग्रहण से एक दिन पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मोदी को पत्र लिखकर कहा कि वह खराब सेहत के चलते नयी सरकार में मंत्री पद के इच्छुक नहीं हैं।
बीजेपी के कई नेताओं का मानना है कि पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल के अधिकतर प्रमुख सदस्यों को बरकरार रखा जा सकता है। वरिष्ठ सदस्यों जैसे राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रकाश जावड़ेकर के अपना स्थान बरकरार रखने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के अमेठी में राहुल गांधी को हराने वाली ईरानी को एक प्रमुख प्रभार मिलने की उम्मीद है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 68 वर्षीय मोदी और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित शीर्ष विपक्षी नेता, उद्योग जगत के दिग्गज, फिल्मी सितारे, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और बिम्सटेक सदस्य देशों के नेता मौजूद रहेंगे।
लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए आज नए मंत्रिपरिषद के साथ शपथ लेंगे। इस बीच इसको लेकर रहस्य बना हुआ है कि 4 प्रमुख प्रभार गृह, वित्त, रक्षा और विदेश किसे मिलेंगे।