LIVE Hindi Breaking News Latest News Updates Oct 8: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में
Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Watch LIVE TV For All Latest And Top HINDI News Of The Day From IndiaTV
LIVE Updates and Breaking News of October 8:
06:20 PM: राजस्थानः जोधपुर के शास्त्री नगर इलाके में एक बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भयानक आग। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद और बचाव कार्य जारी है।
05:50 PM: गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हुए हमले पर CM विजय रूपाणी ने कहा- हालात नियंत्रण में हैं, लोगों से अपील है कि शांति और भाईचारा बनाए रखें। रेप का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया था। हम सुनिश्चित करेंगे कि अपराधी के लिए गंभीर सजा मिले।
05:30 PM: गुजरात के सीएम ने मुझसे स्पष्ट तौर पर बताया कि पिछले तीन दिनों में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। जो लोग गुजरात की तरक्की से जलते हैं वही लोग ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं। गुजरात सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैः योगी आदित्यनाथ
05:10 PM: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केसः पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की लाइसेंसी पिस्टल, बंदूक और 6 कारतूस को जब्त किया।
04:45 PM: गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के सीएम विजय रूपाणी से बातचीत की।
04:30 PM: जम्मू-कश्मीरः 11 जिलों में निकाय चुनावों के लिए पहले फेज की वोटिंग संपन्न हुई।
04:10 PM: हिमाचल प्रदेशः भूस्खलन की वजह से मंडी जिले के बाली चौक में रामपुर और औट के बीच नैशनल हाइवे 305 बंद हुआ।
03:55 PM: मेरे वकील ने मुझसे साफ कहा है कि किसी भी चैनल से बात मत करो, इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकताः नाना पाटेकर
02:47 PM: महाराष्ट्र में यूपी एटीएस ने जासूसी के आरोप में ब्रह्मोस यूनिट, नागपुर में काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
02:22 PM: जाने-माने कलाकार दिलीप कुमार की तबीयत खराब, मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाए गए।
01:58 PM: बिहार के सुपौल में मनचलों द्वारा गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर करीब 34 लड़कियों को पीटने सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की है।
01:32 PM: मालेगांव ब्लास्ट मामले में स्पेशल एनआईए कोर्ट ने आरोपी अजय राहिरकर और सुधाकर चतुर्वेदी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया, दोनों आज की सुनवाई में पेश नहीं हुए थे। फिलहाल दोनों आरोपी बेल पर बाहर हैं।
01:04 PM: राज्य सरकार सबरीमाला मंदिर में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करेगी। रिव्यू पिटिशन फाइल करना स्टैंड के खिलाफ: केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन
12:07 PM: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलनिसामी ने नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
11:56 AM: चीन का कहना है कि गायब इंटरपोल चीफ के खिलाफ रिश्वत लेने के अलावा अन्य अपराधों में भी जांच की जा रही है।
11:26 AM: राफेल डील के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका। केंद्र सरकार से पूरे सौदे की जानकारी मांगने की अपील। 10 अक्टूबर को होगी मामले की सुनवाई।
11:07 AM: सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति देने वाले फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में डाली गई पुनर्विचार याचिका।
10:11 AM: मुजफ्फरनगर जिले में सिंधवाली गांव के पास सलीम नाम के 40 साल के एक किसान का शव बरामद किया गया है। सलीम के दोनों हाथ बंधे हुए थे और गला रेत दिया गया था।
09:32 AM: सेंसेक्स 35.37 अंक की तेजी के साथ और निफ्टी 289.1 अंक गिरकर क्रमशः 34,412.36 और 10,310.15 पर खुले।
08:46 AM: असम के नवनियुक्त डेप्युटी स्पीकर कृपानाथ मलाह स्वागत समारोह के दौरान हाथी से गिरे, शनिवार को हुई घटना।
07:14 AM: पुणे के भोसारी इलाके में रविवार को 26 वर्षीय एक टूवीलर पर सवार महिला डॉक्टर की मांझे से गला कटने के चलते मौत हो गई।
06:23 AM: रविवार की रात कानपुर में टैंकर साफ करते समय जहरीली गैस के चलते 1 मजदूर की मौत, 3 की हालत गंभीर।
06:18 AM: छत्तीसगढ़ के सुकमा में कुंदनपल गांव के पास बीती रात नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए एक छात्र का शव मिला।