1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं ।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं।

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest India News

Live updates : Breaking News 8 August

  • 10:02 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तीन अफगान आतंकवादी मारे गये

    लाहौर: पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने देश के पंजाब प्रांत में रविवार को तीन अफगान अजांकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मारे गये आतंकवादी, प्रतिबंधित संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और जमात उल अहरार (जेयूए) के थे। आतंकवाद रोधी विभाग ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘आज पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग को इस बारे में विश्वसनीय सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन टीटीपी/जेयूए के सदस्य लाहौर से करीब 70 किमी दूर फिरोजवाला के गुलशन बाबर आबादी स्थित एक किराये के मकान में उपस्थित हैं तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों (पुलिस, सेना), शिया समुदाय, संवेदनशील प्रतिष्ठानों और हस्तियों पर हमले की साजिश रच रहे हैं। ’’ बयान में कहा गया है कि विभाग की टीम ने रविवार को वहां छापा मारा, जिस दौरान मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। 

  • 9:27 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं 15 अगस्त से शुरू होंगी, सिर्फ कोविड वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुके लोगों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

  • 9:27 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    छतरपुर ज़िले में नौगांव थाना अंतर्गत पुलिस ने 6 ऐसे आरोपियों को पकड़ा है जिन्होंने CBI के फर्ज़ी अफसर बनकर डकैती डाली थी। एक डिस्टलरी में जाकर इन्होंने कहा कि आपको लखनऊ से एक समन जारी हुआ है।शिकायत की जांच में पता चला कि ये अधिकारी फर्ज़ी हैं: सचिन शर्मा, एसपी छतरपुर, मध्य प्रदेश

  • 8:24 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    दिल्ली में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 66 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 95 लोग डिस्चार्ज हुए और किसी व्यक्ति की मृत्यु दर्ज़ नहीं की गई। 
    कुल सक्रिय मामले: 536
    कुल डिस्चार्ज: 14,11,159
    कुल मृत्यु: 25,066

  • 8:24 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए क्राइसिस मैनेजमेंट टीम के साथ मीटिंग कर बाढ़ प्रभावित ज़िलों की स्थिति की जानकारी ली।

  • 8:24 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,956 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,807 लोग डिस्चार्ज हुए और 28 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। 
    कुल सक्रिय मामले: 20,407
    कुल पॉजिटिव मामले: 25,75,308

  • 8:23 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 5,508 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,895 लोग डिस्चार्ज हुए और 151 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। 
    कुल मामले: 63,53,328
    कुल डिस्चार्ज: 61,44,388
    कुल मृत्यु:  1,33,996
    कुल सक्रिय मामले: 71,510

  • 7:06 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर निगाहें टिकाते हुए भाजपा के सहयोगी अपना दल ने ओबीसी जनसंख्या का पता लगाने के लिए देशभर में जाति-आधारित जनगणना की मांग उठायी। 

  • 4:46 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में 'चिकित्सक सम्मेलन' में पहुंचें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चिकित्सकों को इस धरती पर भगवान के प्रतिनिधी के रूप में मान्यता दी जाती है और उनका साक्षात स्वरूप कोरोना काल में देखने को मिला, जब चिकित्सक अपनी परवाह किए बिना दूसरे लोगों को बचाने निकल पड़े। अब यह महामारी नियंत्रण में आती दिख रही है।

  • 4:17 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    कर्नाटक राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए दिशानिर्देश जारी करने वाला पहला राज्य है। समाज जिन समस्याओं का सामना कर रहा है, इससे उन सभी समस्याओं का समाधान होगा और सभी नागरिक सशक्त होंगे: सी.एन.अश्वथ नारायण, कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री

  • 4:17 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी.किशन रेड्डी, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मीनाक्षी लेखी ने राष्ट्रीय अभिलेखागार में भारत छोड़ो आंदोलन पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

  • 4:17 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    उत्तर प्रदेश: भाजपा के राष्ट्रीय जे.पी.नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में भाजपा विधायकों के साथ बैठक की।

  • 4:16 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    ओडिशा: भुवनेश्वर की एक कलाकार प्रियंका ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलड़ियों की पेंटिंग बनाई हैं। प्रियंका ने बताया, “मैंने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पेंटिंग घर में रखी सामग्री से बनाई हैं। मैंने तकियों के कवर, एल्युमिनियम फॉयल आदि का इस्तेमाल किया है।”

  • 4:16 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    उत्तर प्रदेश: गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते वाराणसी के मारुति नगर इलाके में जलभराव हुआ है।

  • 4:16 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास है, यहां मारुति नगर इलाके में जलस्तर बढ़ रहा है, NDRF इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। हम स्थिति का जायज़ा लेकर अपनी टीमों को तैनात किए हुए हैं: असिस्टेंट कमांडेंट NDRF स्वराज कमल, वाराणसी

  • 4:15 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    प्रधानमंत्री को उनके (मेजर ध्यानचंद) नाम से कोई बड़ी घोषणा करनी चाहिए थी। राजीव गांधी के नाम से खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदला गया है, ये क्षुद्र मानसिकता का परिचय उन्होंने दिया है: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

  • 3:01 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    भाजपा को 2024 में केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व में क्षेत्रीय दलों का गठबंधन बनाने पर काम जारी : असम के निर्दलीय विधायक एवं राइजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई। 

  • 2:53 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    राज्यों को कोविड-19 रोधी टीके की 52 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई गईं : केंद्र

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 52.37 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं तथा अभी 8,99,260 और टीके उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इनमें से बर्बाद हो चुकी खुराकों समेत कुल 50,32,77,942 खुराकों की खपत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 2.42 करोड़ से अधिक टीके अब भी मौजूद हैं।

  • 2:52 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    तुर्की में यात्री बस पलटी, 14 लोगों की मौत

    पश्चिमी तुर्की में एक राजमार्ग पर रविवार को यात्री बस के पलट जाने से उसमें सवार 14 लोगों की मौत हो गई। बलीकेसिर प्रांत के गवर्नर कार्यालय ने बताया कि दुर्घटना में 18 लोग जख्मी भी हुए हैं जिनका पांच अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसने बताया कि हादसा स्थानीय समयनुसार सुबह चार बजकर 40 मिनट पर हुआ। कार्यालय ने बताया कि आपात सेवा के कर्मी मौके पर पहुंचे, जहां 11 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। घटना की और जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी है।

  • 2:52 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    यमुना नदी में नाव पलटने से दो युवकों की मौत, दो युवक लापता

    जालौन जिले के कालपी थाना क्षेत्र में यमुना नदी में शनिवार को पेड़ से टकराने के बाद एक नौका पलटने से लापता हुए चार युवकों में से दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो युवक अब भी लापता हैं। कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रूप कृष्ण त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि शनिवार दोपहर बाद उरई शहर के छह युवक सोनू श्रीवास्तव, अरमान, तौहीद रहमान, सोनू, देवेश गुप्ता कालपी कस्बे के रहने वाले अपने साथी गौरव सोनी के साथ नौका में सवार होकर कालपी थाना क्षेत्र की यमुना नदी पार कर व्यास मन्दिर जा रहे थे, तभी तेज बहाव की वजह से नौका एक पेड़ से टकराने के बाद गहरी जलधारा में पलट गई थी,ग्रामीणों और नाविकों ने इनमें से सोनू श्रीवास्तव व अरमान को बचा लिया था। 

  • 2:51 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र नौ अगस्त से होगा शुरू

    मध्य प्रदेश विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरु होगा। मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने रविवार को बताया कि इस सत्र के लिए विधानसभा में प्रवेश हेतु कोविड-19 रोधी टीका लगवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि इस सत्र में कुल चार बैठकें होंगी और 12 अगस्त को यह सत्र समाप्त हो जाएगा। सिंह ने बताया कि विधानसभा सचिवालय को विधायकों से कुल 1184 प्रश्न और 236 ध्यानाकर्षण नोटिस प्राप्त हुए हैं। 

  • 2:50 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    चोरी के मामले में नौ साल से फरार आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया

    मुंबई पुलिस ने यहां घर में चोरी के मामले में करीब नौ साल से वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि झाबा नाम का शख्स अपने साथियों के साथ 2012 में यहां कुर्ला इलाके में स्थित एक घर से नकदी, गहने, मोबाइल फोन और अन्य सामान चुराकर कथित तौर पर फरार हो गया था। अधिकारी ने बताया कि वह गिरफ्तारी से बचता रहा, जबकि मामले में वांछित तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 

  • 2:50 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    महिला हॉकी खिलाड़ी के परिवार पर जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

    भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिवार पर जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । इससे इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या तीन हो गई है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि 22 वर्षीय सुमित चौहान को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । 

  • 11:00 AM (IST) Posted by Yashveer Singh

    सुलतानपुर में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर युवक की हत्या की, भाई घायल

    उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के एक गांव में कुछ अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी और उसके भाई को घायल कर दिया। धम्मौर के थानाअध्यक्ष सीताराम यादव ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर रात लगभग 12 से दो बजे के बीच क्षेत्र के हाजी पट्टी गांव में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुस कर हमला कर दिया। इस घटना में अब्दुल नबी खान (20) की मौत हो गई और उसका भाई आखिर खान घायल हो गया। 

  • 9:54 AM (IST) Posted by Yashveer Singh

    कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को एक साल का सेवा विस्तार मिला

    कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को सरकार ने एक साल का सेवा विस्तार दिया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव गौबा को 2019 में दो साल के लिए देश का शीर्ष नौकरशाह नियुक्त किया गया था। शनिवार देर रात जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने झारखंड कैडर के 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (आईएएस) गौबा को 30 अगस्त के बाद एक साल की अवधि के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में सेवा विस्तार देने को मंजूरी दी है। जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम बनाने में गौबा की अहम भूमिका मानी जाती है, जिसके अनुसार संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत तत्कालीन राज्य को दिए गए विशेष दर्जे को खत्म कर जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया। 

  • 9:53 AM (IST) Posted by Yashveer Singh

    ठाणे में भूस्खलन; छह घरों को नुकसान पहुंचा, कोई हताहत नहीं

    महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कलवा इलाके में रविवार को भूस्खलन की घटना में कम से कम छह घरों को नुकसान पहुंचा लेकिन किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि भूस्खलन इंदिरा नगर इलाके में हुआ जहां एक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरकर नीचे आ गए। अग्निशमन विभाग के स्थानीय कर्मी और आरडीएमसी की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर इलाके में 20 से 25 घरों के निवासियों को घोलई नगर में महानगरपालिका के एक स्कूल में भेज दिया गया है।

  • 7:53 AM (IST) Posted by Yashveer Singh

    आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत, सात घायल

    पश्चिम बंगाल के दो जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। इस बीच, राज्य के दक्षिणी हिस्सों में शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पुर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में आकाशीय बिजली गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पूर्वी वर्धमान जिले में बिजली गिरने से एक महिला सहित दो अन्य लोगों की मौत हो गई। 

  • 7:53 AM (IST) Posted by Yashveer Singh

    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद, दो घायल

    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस दल को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया और दो अन्य कर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी पूर्व मंत्री अब्दुल माजिद पदार को उनके घर तक छोड़ने के बाद वापस लौटते समय आदिजान क्रॉसिंग पर यातायात का प्रबंधन करने में व्यस्त थे, तभी उन पर हमला हुआ।

  • 7:52 AM (IST) Posted by Yashveer Singh

    अस्पताल से फरार हुआ कोरोना वायरस से संक्रमित कैदी

    ओडिशा के गंजाम जिले में हाल में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया एक विचाराधीन कैदी शनिवार को अस्पताल से फरार हो गया। बालीगिडा जेल के अधीक्षक एस के सॉय ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 37 वर्षीय कैदी को 31 जुलाई को यहां एमकेसीजी (महाराजा कृष्ण चंद्र गजपति) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी को सात जुलाई को कंधमाल जिले की उप-जेल में रखा गया था।

  • 7:51 AM (IST) Posted by Yashveer Singh

    ओडिशा: CRPF ने बरामद किए भारी संख्या में हथियार ओर विस्फोटक

    केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने ओडिशा के कालाहांडी जिले में भारी संख्या में हथियार और विस्फोटक जब्त किए। ये हथियार संभवत: माओवादियों द्वारा छिपाए गए थे। खुफिया सूचना के आधार पर सीआरपीएफ के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया और जिले के लांजीगढ़ प्रखंड के तदीझोला गांव के पास से ये हथियार बरामद किए।