1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चेन्नई: हिंदू दंपति ने बेटी का नाम मुसीबत में मदद करने वाले मुस्लिम के नाम पर रखा

चेन्नई: हिंदू दंपति ने बेटी का नाम मुसीबत में मदद करने वाले मुस्लिम के नाम पर रखा

चेन्नई: मूसलाधार बारिश से कराह रहे चेन्नई में मानवता की कुछ घटनाएं भी देखने को मिलीं जब एक हिन्दू दंपति ने अपनी बेटी का नाम एक मुस्लिम के नाम पर रखा जिसने उन्हें संकट की

chennai heavy rain- India TV Hindi
chennai heavy rain

चेन्नई: मूसलाधार बारिश से कराह रहे चेन्नई में मानवता की कुछ घटनाएं भी देखने को मिलीं जब एक हिन्दू दंपति ने अपनी बेटी का नाम एक मुस्लिम के नाम पर रखा जिसने उन्हें संकट की घड़ी में सहारा दिया।

उरापक्कम के रहने वाले चित्रा और मोहन ने अपनी बेटी का नाम युनिस रखा क्योंकि इसी नाम के एक एमबीए स्नातक ने गले से भी उपर तक के पानी से गर्भवती महिला को बचाकर एक अस्पताल में भर्ती कराया।

इस दंपति को शहर के दक्षिण इलाके में भयंकर बाढ़ का सामना करना पड़ा था। दंपति ने युनिस के नाम पर अपनी बेटी का नाम रखकर उन्हें धन्यवाद दिया और युनिस ने कहा है कि वह इस बच्ची की पढाई का खर्चा उठाएंगे।

गौरतलब है कि तमिलनाडु में हुई जोरदार बारिश से काफी लोग परेशान थे। बारिश का पानी इलाकों में भरा होने के कारण यातायात के सारे साधन ठप पड़ गए थे। आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण अडयार और कुंभ नदियां उफान पर आ गई थीं जिसके कारण नदियों का पानी सड़कों पर आ गया और लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई। जानकारी के मुताबिक चेन्नई में आए इस संकट के कारण करीब 300 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।

Latest India News