A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देगी हिंदू महासभा, इस बात पर है असंतुष्ट

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देगी हिंदू महासभा, इस बात पर है असंतुष्ट

आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बाद अब हिंदू महासभा भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पु​नर्विचार याचिका दायर करने जा रहा है।

<p>Supreme Court</p>- India TV Hindi
Supreme Court

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में नया मोर्ड़ आ गया है। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बाद अब हिंदू महासभा भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पु​नर्विचार याचिका दायर करने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ जमीन देने की बात की थी। हिंदू महासभा फैसले के इसी हिस्से को लेकर दोबारा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। बता दें कि अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के एतिहासिक निर्णय को आज एक महीना पूरा हो गया है।

Latest India News