1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट करने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गिरफ्तार

फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट करने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गिरफ्तार

फेसबुक पर अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के सिलसिले में एक हिंदू संगठन के 3 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है।

facebook- India TV Hindi
facebook

मुजफ्फरनगर: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के सिलसिले में एक हिंदू संगठन के 3 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के लिए अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा के संस्थापक शिव ओम मिश्रा और दो अन्य दीपक प्रकाश शुक्ला और जय सावंत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कल मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता मुस्तकीम ने आरोप लगाया कि मिश्रा ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट कीं जबकि शुक्ला और सावंत ने उसके पोस्ट को फेसबुक पर शेयर किया।

Latest India News