1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राशिद पर स्याही फेंकने की जिम्मेदारी हिंदू सेना ने ली

राशिद पर स्याही फेंकने की जिम्मेदारी हिंदू सेना ने ली

नई दिल्ली: हिंदू सेना नामक एक संस्था ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के विधायक इंजीनियर राशिद पर स्याही फेंकने की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने यहां प्रेस क्लब के बाहर दो संदिग्धों को हिरासत में

राशिद पर स्याही...- India TV Hindi
राशिद पर स्याही फेंकने की जिम्मेदारी हिंदू सेना ने ली

नई दिल्ली: हिंदू सेना नामक एक संस्था ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के विधायक इंजीनियर राशिद पर स्याही फेंकने की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने यहां प्रेस क्लब के बाहर दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। राशिद ने इसके पहले, ऊधमपुर में हुए ट्रक हमले में घायल खलासी की यहां हुई मौत पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया था।

स्याही पोतने वालों ने राशिद के खिलाफ लगाए नारे

राशिद के चेहरे पर स्याही पोतने वाले गाय का अपमान करने के लिए राशिद के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इसी महीने राशिद ने गोमांस पार्टी दी थी। इसके बाद विधानसभा में भाजपा विधायकों ने उनकी पिटाई की थी।

मारे गए ट्रक ड्राइवर के साथ राशिद कर रहे थे प्रेस कॉन्फ्रेंस

राशिद पर सोमवार को दिल्ली के प्रेस क्लब में उस वक्त स्याही फेंकी गई थी, जब वह बीफ रखने की अफवाह पर मारे गए ट्रक ड्राइवर जाहिद बट के परिवार के साथ प्रेस वार्ता कर रहे थे।

प्रधानमंत्री से मुलाकात की मांग को लेकर राशिद बैठ गए थे धरने पर

स्याही फेंके जाने की घटना के बाद राशिद प्रधानमंत्री से मुलाकात की मांग को लेकर दिल्ली के जम्मू-कश्मीर हाउस के बाहर धरना देने बैठ गए थे। बीफ की पार्टी देने से नाराज़ भाजपा विधायकों ने कुछ दिन पूर्व जम्मू-कश्मीर में विधानसभा में ही राशिद की पिटाई कर दी थी।

Latest India News