A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हनीप्रीत के पूर्व पति ने कहा, 'मैं तो किराए का टट्टू था, बाबा के बेड पर सोती थी हनीप्रीत'

हनीप्रीत के पूर्व पति ने कहा, 'मैं तो किराए का टट्टू था, बाबा के बेड पर सोती थी हनीप्रीत'

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत के संबंधों को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि मैं तो एक किराए के टट्टू की तरह था, हनीप्रीत बाबा के साथ बेड पर सोती थी।

Vishwas gupta- India TV Hindi
Image Source : ANI Vishwas gupta

नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत के संबंधों को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि मैं तो एक किराए के टट्टू की तरह था, हनीप्रीत बाबा के साथ बेड पर सोती थी। उसने कहा कि राम रहीम और हनीप्रीत के बीच बाप-बेटी जैसा रिश्ता नहीं है। विश्वास ने कहा कि कानूनन राम रहीम हनीप्रीत को गोद नहीं ले सकते। हनीप्रीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी नहीं है। विश्वास ने आरोप लगाया कि बाबा ने दुनिया को दिखाने के लिए हनीप्रीत को अपना बेटी बना रखा था। ये भी पढ़ें:-हनीप्रीत के पूर्व पति का खुलासा, कहा-'मुझे डेरे का काम सौंपकर हनीप्रीत के साथ ऐश करता था बाबा'

विश्वास गुप्ता ने राम रहीम और उसके गुंडों की तरफ से टॉर्चर करने की पूरी दास्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान किया। विश्वास गुप्ता ने कहा कि मुझे हर तरफ से तोड़ने की कोशिश की गई। मेरे ऊपर कई तरह के केस दर्ज कराए गए। मुझे मारने के लिए सुपारी दी गई। परेशान होकर हमने डेरे से संपर्क किया। डेरे की तरफ से यह कहा गया कि 2011 में आपने राम रहीम और हनीप्रीत के बारे में जो कुछ भी कहा उसे आप सबके सामने वापस लो और माफी मांगो। आखिरकार उनकी लिखी हुई स्क्रिप्ट संगत के बीच मुझे पढ़नी पड़ी। 

 

Latest India News