1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारी बारिश से MP के सागर में मकान ढहा, 7 की मौत

भारी बारिश से MP के सागर में मकान ढहा, 7 की मौत

मध्य प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। सागर जिले के राहतगढ़ में एक मकान के ढह जाने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

Madhya Pradesh- India TV Hindi
Madhya Pradesh

सागर: मध्य प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। सागर जिले के राहतगढ़ में एक मकान के ढह जाने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार की रात राहतगढ़ के बनियानी घाट क्षेत्र में रहने वाले शिल्पकार परिवार का मकान ढह गया।

हादसे के समय पूरा परिवार सो रहा था। जब तक मलबा हटाया गया तब तक सात लोगों की मौत हो चुकी थी।

इस हादसे में शिल्पकार परिवार की मनु रानी (55), विकास (18), विपिन (13), संजना (10), कल्लू (30), सरला (25) और डेढ़ वर्षीया तमन्ना की मौत हो गई है जबकि तीन की हालत गंभीर है।

Latest India News