1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाबू लाल गौड़ को 'किस' से लगता है डर

बाबू लाल गौड़ को 'किस' से लगता है डर

भोपाल: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बाबू लाल गौड़ एक बार फिर विवाद में पड़ गए हैं। एक भाषण के दौरान अपनी रूस यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि, जब वो रूस गए

बाबू लाल गौड़ को...- India TV Hindi
बाबू लाल गौड़ को 'किस' से लगता है डर

भोपाल: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बाबू लाल गौड़ एक बार फिर विवाद में पड़ गए हैं। एक भाषण के दौरान अपनी रूस यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि, जब वो रूस गए थे तो एक कार्यक्रम के दौरान रूस के राष्ट्रपति की पत्नी ने उनके माथे पर 'किस' किया और वो इसके बाद बहुत डर गए थे क्योंकि अगर किस वाली तस्वीर वायरल हो जाती तो बीजेपी उनका टिकट काट देती।

अपनी रूस यात्रा का जिक्र करते हुए बाबू लाल गौड़ ने कई विवादित बातें कहीं।

उन्होंने कहा, "मैंने धोती कुर्ता पहना हुआ था, उस तरफ उनके देश के राष्ट्रपती, प्रधानमंत्री, पोलित ब्यूरो के मेंबर और हम भारत के 21- 22 लोग दूसरी तरफ में खड़े थे और वहां उनकी परेड देख रहे थे। उनकी परेड फौजी नहीं होती है जैसे हमारे यहां 26 जनवरी की होती है वो कारखाने की प्रगति बताते हैं।"

"उधर से रूस के राष्ट्रपती की पत्नी ने इशारा किया कि जो शीट (धोती) पहने हैं..वो नहीं जानती थीं के इसे धोती कहते है। राष्ट्रपती की पत्नी ने कहा, जो शीट पहने हैं उसे बुलाकर लाओ एक सैनिक आया.. उसने अंग्रेजी में कहा 'मिस्टर शीट मैडम कॉलिंग यू...' मैंने बोला मेरा नाम बाबूलाल गौड़ है .. ! "

"बाद में उस सैनिक ने बोला मैडम वो तो बाबूलाल गौड़ है। आप ही को बुला रहे हैं..हमारे सारे भारतीय अंग्रेजी ड्रेस में थे मैं ही एक पिछड़ा वर्ग का आदमी था, जो धोती कुर्ते में था।"

आगे  बाबू लाल गौड़ ने कहा  "उन्होंने गले लगा लिया... और मेरा माथा चुमने लगीं। मैंने बोला छोड़ो-छोडो.. अगर ये फोटो छप गया तो बीजेपी हमे टिकट ही नहीं देगी।"

उन्होंने कहा कि, "हंसने की बात नहीं उनके देश में सम्मान इसी तरीके से होता है... हमारे यहां ऐसा सम्मान करे तो जूते खा ले।"

बाबू लाल गौड़ ने बताया कि, राष्ट्रपती की पत्नी ने उनसे धोता के बारे में पूछा, "धोती को पहनते कैसे हो..चेन कहां है, इसको अंदर पहनते कैसे हो। मैंने कहा खोलकर कैसे बताएं।"

राष्ट्रपति की पत्नी ने कहा, "हमको पहना सकते हो.. मैंने कहा अकेले में।"

मध्य प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता मानिक अग्रवाल ने बाबूलाल गौड़ के बयान पर ऐतराज जताया..उन्होंने कहा कि महिलाओं के बीच दिए बयान के लिए गौड माफी मांगे।

राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने बाबूलाल गौड़ के बयान की निंदा की और उन्होंने उनके खिलाफ कड़े कार्रवाई की मांग की है।

देखें विडियो-

Latest India News