1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फिल्‍मों से करोड़ों कमाने वाले संजू बाबा के जेल की सैलरी जानते हैं आप

फिल्‍मों से करोड़ों कमाने वाले संजू बाबा के जेल की सैलरी जानते हैं आप

बॉलीवुड के मुन्‍ना यानी संजय दत्त 25 फरवरी को पुणे की येरवडा जेल से रिहा होने जा रहे हैं। पुणे की येरवडा जेल से जब वह गुरुवार को बाहर आएंगे तो जेल की सैलरी से जो उनकी कमाई हुई है उस पैसे को खर्च करने के बाद उनके पास बचत के 440 रुपए होंगे।

sanjay rj

जेल में संजय दत्‍त के मस्‍ती भरे संवाद से कैदियों के दिन की होती थी शुरुआत

पुणे की यरवडा जेल में संजय दत्‍त सुबह सुबह रेडियो जॉकी आरजे की भूमिका में होते थे और अपने चुलबुले और मस्‍ती भरे संवाद के साथ वह कैदियों को बताते थे कि अब वह किस फिल्‍म का गाना सुनने जा रहे हैं और इसे आप संजू बाबा की आवाज का जादू कहो या फिर संगीत का सुरूर... कैदी इन गीतों पर झूम रहे हैं, फिल्‍मों में हीरो और जेल में आरजे की भूमिका में संजू बाबा छा गए हैं।

Latest India News