1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मथुरा: स्मृति ईरानी की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार, एक की मौत

मथुरा: स्मृति ईरानी की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार, एक की मौत

नई दिल्ली: यमुना एक्सप्रेस वे के वृंदावन कट पर हुए हादसे में कई गाड़ियां आपस में टकरा गई जिसमें मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की गाड़ी भी शामिल थी। स्मृति ईरानी के घुटने में

smriti irani- India TV Hindi
smriti irani

नई दिल्ली: यमुना एक्सप्रेस वे के वृंदावन कट पर हुए हादसे में कई गाड़ियां आपस में टकरा गई जिसमें मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की गाड़ी भी शामिल थी। स्मृति ईरानी के घुटने में चोट आई है। इस हादसे में मंत्री बाल-बाल बची हैं।

स्मृति ईरानी वृंदावन में भाजपा के एक कार्यक्रम से दिल्ली के लिए लौट रही थीं। हादसे में उनके बाये हाथ और घुटने में चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया है।

इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए है। स्मृति ईरानी की गाड़ी के एस्कॉर्ट में चल रहे कई सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं जो जिला अस्पताल में भर्ती है।

Latest India News