1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्नी का कटा सिर लेकर सड़क पर घूमता दिखा शख्स

पत्नी का कटा सिर लेकर सड़क पर घूमता दिखा शख्स

पुणे: पुणे से आई है एक ऐसी तस्वीर, जिसको देखकर किसी का भी दिल दहल जाए।  पुणे में वाचमैन का काम करने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और

पत्नी का कटा सिर लेकर...- India TV Hindi
पत्नी का कटा सिर लेकर सड़क पर घूमता दिखा शख्स

पुणे: पुणे से आई है एक ऐसी तस्वीर, जिसको देखकर किसी का भी दिल दहल जाए।  पुणे में वाचमैन का काम करने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और कुल्हाड़ी और उसका सिर लेकर सड़क पर आ गया।

रामू चव्हाण नाम के इस शख्स को पत्नी के चरित्र पर शक था।  इसके एक हाथ में कुल्हाड़ी और दूसरे हाथ में पत्नी का सिर देखकर सड़क पर चल रहे लोग चौंक गए।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 53 वर्षीय रामू चव्हाण ने कथित तौर पर अपनी पत्नी सोनाबाई की सिर काट डाला और फिर सिर को लेकर सड़क पर निकल गया। ट्रैफिक पुलिस की उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने उसे गिरफ्तार किया।

दिल दहला देने वाले मोबाइल क्लिप में धोती-कुर्ता चव्हाण को एक हाथ में कटा हुआ सिर और दूसरे में कुल्हाड़ी लिए देखा जा सकता है। दो पुलिस वाले उसके पीछे दौड़ते दिख रहे हैं, जबकि सड़क पर खड़े लोग इस दृश्य को देख कर हैरान खड़े हैं। पुलिस ने तुंरत ही उस पर काबू पाया और सिर को कपड़े से ढका।

Latest India News