1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पति ने तलाक के लिये नौकर से कराया पत्नी का रेप

पति ने तलाक के लिये नौकर से कराया पत्नी का रेप

नई दिल्ली: देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में एक जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक पति ने अपनी पत्नी से तलाक लेने की ऐसी योजना बनायी जिससे सुन आप हैरान रह जायेंगे। जेएनयू के छात्रावास

पति ने तलाक के लिये...- India TV Hindi
पति ने तलाक के लिये नौकर से कराया पत्नी का रेप

नई दिल्ली: देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में एक जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक पति ने अपनी पत्नी से तलाक लेने की ऐसी योजना बनायी जिससे सुन आप हैरान रह जायेंगे।

जेएनयू के छात्रावास में रह रही एक छात्रा का पति ने अपने नौकर से न केवल उसका बलात्कार कराया बल्कि उस घिनौनी वारदात का वीडियो बनाकर पत्नी पर वीडियो को वायरल करने के दबाव बना कर जल्द तलाक देने का दबाव बनाया।

लेकिन पीड़ित लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए शिकायत वसंत कुंज थाना में दर्ज करायी है।  पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर पति व उसके घरेलू सहायक के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन शोषण, नशीला पदार्थ खिलाने, बंधक बनाने व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पति जेएनयू से पढ़ाई करने के बाद इलाहबाद में लेक्चरर की नौकरी कर रहा है। पुलिस के मुताबिक अभी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है मामले की तफ्तीश की जा रही है।

पीड़िता उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की रहने वाली है और जेएनयू से शोध कर रही है। प्रदीप जब जेएनयू में शोध का छात्र था, तभी दोंनो मिले थे। प्रदीप भी उसके गृह जनपद का रहने वाला है। मुलाकातें और बातचीत प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली।

शोध पूरा करने के बाद उसके पति ने इलाहाबाद में ही एक कॉलेज में बतौर लेक्चरर नौकरी शुरू कर दी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आ गई। इसके बाद प्रदीप पीड़िता पर तलाक के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इस पर उसने घरेलू सहायक राजू के साथ मिलकर उसको बदनाम करने की खौफनाक साजिश रची।

Latest India News