1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्नी से परेशान पति हेलमेट पहनकर ट्रेन के टायलेट में छिपा

पत्नी से परेशान पति हेलमेट पहनकर ट्रेन के टायलेट में छिपा

रेल के टायलेट में एक युवक हाथ में बांका और सिर पर हेलमेट पहन कर बैठा था। संदिग्ध लगने पर यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी।

train- India TV Hindi
train

फैजाबाद: रेल के टायलेट में एक युवक हाथ में बांका और सिर पर हेलमेट पहन कर बैठा था। संदिग्ध लगने पर यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। जीआरपी के पहुंचने पर युवक ने बताया कि उसकी पत्नी हत्या करने के लिए उसे खोज रही है। जिससे बचने के लिए वह यहां पर छिपा है। आरपीएफ ने युवक को जीआरपी बाराबंकी को सौंप दिया है।

मरुधर एक्सप्रेस रुदौली स्टेशन रुकी तो एस 5 बोगी के यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को बांका लिए एक युवक को टायलेट में छिपे होने की बात कही। आरपीएफ के जवानों ने वहां पहुंचकर युवक को निकलने के लिए कहा, परन्तु वह बाहर नहीं आया।

जब टायलेट का दरवाजा तोड़ा गया तो युवक बाहर आया। उसने अपना नाम लखनऊ के खजाना मार्केट निवासी सुभाष कश्यप बताया। सुभाष ने बताया कि उसकी पत्नी एक युवक की सहायता से उसकी हत्या कराना चाहती है। जिससे बचने के लिए वह यहां पर छिपकर बैठा है। उसने बताया कि उसके दो पुत्रियां तथा एक बेटा भी है।

Latest India News