गाजीपुर: माना जाता है कि पत्नी की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी पति की होती है लेकिन जब पति ही अपनी पत्नी का हत्यारा बन जाए तो किससे सुरक्षा की उम्मीद की जा सकती है। ऐसा ही एक वाकया आज सदर कोतवाली के मोहनपुरा गांव में हुआ। जहां पति ने जमीन और पत्नी के अवैध संबंध होने के चलते आज सुबह कुल्हाडी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं पुलिस को बिना तकलीफ दिए खुद ही थाने पहुंच कर आत्म समर्पण कर दिया।
ये कहानी है थाना कोतवाली के मोहनपुरा गांव के रामअवध पाल की। उसने आज सुबह अपनी ही पत्नी की कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी जब बच्चे ट्युशन पढ़ने के लिए गए थे। इसके बाद खुद ही कोतवाली पहुंचा और पुलिस कर्मियों को बताया कि वह पत्नी की हत्या करके आ रहा है। तब पुलिस ने उसे कस्टडी में लेते हुए हवालात के अंदर डाल दिया।
पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता ने जमीन उसके नाम रजिस्ट्री की थी और उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध भी था। अक्सर उसकी गैर मौजूदगी में वो शख्स आ जाता था जिसका उसने कई बार विरोध किया लेकिन वह नहीं मानी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद रहता था। जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Latest India News