1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रिश्ता हुआ तार-तार, दहेज नहीं दिया तो पॉर्न फिल्म मेकर को बेच दी पत्नी

रिश्ता हुआ तार-तार, दहेज नहीं दिया तो पॉर्न फिल्म मेकर को बेच दी पत्नी

नई दिल्ली: हिंदुस्तान में शादी 7 जन्मों का बंधन होती है, मगर इस बंधन की डोर के बीच अक्सर दहेज की दीवार आ जाती है। इस दहेज के चलते ही शादियां अक्सर कुछ दिन बीत

haryana- India TV Hindi
haryana

नई दिल्ली: हिंदुस्तान में शादी 7 जन्मों का बंधन होती है, मगर इस बंधन की डोर के बीच अक्सर दहेज की दीवार आ जाती है। इस दहेज के चलते ही शादियां अक्सर कुछ दिन बीत जाने के बाद ही या तो टूट जाती हैं या फिर कोर्ट की दहलीज तक पहुंच जाती हैं। लेकिन हरियाणा से एक ऐसी खबर सामने आई है तो इस पवित्र रिश्ते को तार-तार करने के लिए काफी है। हरियाणा में एक पति ने अपनी पत्नी को पॉर्न फिल्म मेकर को सिर्फ इसलिए बेच दिया क्योंकि वो दहेज की मांग को पूरा नहीं कर रही थी।

दरअसल यह मामला हरियाणा के पटियाकार गांव का है जहां शादी के डेढ़ महीने बाद ही पति ने अपनी पत्नी को पॉर्न फिल्म बनाने वाले व्यक्ति को बेच दिया। पीड़िता का आरोप है कि शादी में दहेज कम मिलने की वजह से ससुराल वाले उसे बार-बार परेशान करते थे और पैसे नहीं मिलने पर पॉर्न बनाने वाले को बेच दिया।  पुलिस ने पीड़िता और परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के घरवालों का कहना है कि वह बहुत ही बुरी हालत में उनके पास आई। आपको बता दें कि करीब डेढ़ महीने पहले ही पीड़िता की एक मंदिर में शादी हुई थी। कम दहेज लाने के कारण ससुराल वाले उसे लगातार परेशान कर रहे थे। ये लोग पीड़िता के साथ जानवरों की तरह बर्ताव करते थे। पीड़िता के परिवार का कहना है कि शादी में हमने दो लाख कैश के साथ एक रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल भी दी थी। लेकिन इसके बाद भी ससुराल वालों की मांग बढ़ते ही जा रही थी।

पीड़िता ने कहा ससुराल के लोग ना सिर्फ दहेज लाने के ताने देते थे बल्कि मेरे साथ बुरा बर्ताव भी करते थे। वो लोग मुझसे खेत में मजदूरी भी करवाते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने अपनी बहन के साथ मिलकर उसे पॉर्न फिल्म बनाने वालों को सात लाख रुपए में बेच दिया। जिस रात खरीदार उसे लेने आने वाले थे उसे पता चल गया था और वह वहां से भागने में सफल हो गई।

Latest India News