आगरा: आगरा के दीवानी परिसर में सरेआम एक महिला ने अपने पति की जमकर पिटाई कर दी। पति पत्नी दोनों केस की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे लेकिन दोनों के बीच कहासुनी हो गई और महिला ने पति को पीटना शुरू कर दिया। खुद को बचाने के लिए पति ने भी पत्नी पर कई बार हाथ साफ किया। बीच-बचाव के लिए पुलिसकर्मियों को भी उसने नही बख्शा। इस घटना में महिला भी घायल हो गई है।
शादी का हुआ सिर्फ एक साल
इस महिला जिसका नाम रविता है। इसकी शादी एक साल पहले यानी 2015 में भरतपुर राजस्थान के रहने वाले राजेश से हुई थी। इस महिला ने आरोप लगाया है कि राजेश और उसके परिवार के लोग दहेज के लिए रोजाना उससे मारपीट करते है। जिसके कारण उसे ससुराल छोड़ दिया और वह अपने पति राजेश से तलाक लेना चाहती है। जिसके कारण वह कोर्ट आई है।
कोर्ट में बार-बार तारीख पड़ने से थे परेशान
कहा जा रहा है कि दहेज के केस में तारीख पर तारीख से परेशान पत्नी ने कोर्ट कैंपस में ही सरेआम पति की पिटाई कर दी। पिटाई करने वाली महिला का आरोप है कि कोर्ट पहुंचते ही उसका पति केस वापस लेने को लेकर उसके माता-पिता को धमकाने लगा और हाथापाई करने लगा। जिसके कारण उसे बीच में आना पड़ा।
देखे वीडियो-
Latest India News