1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कंपनी ने छंटनी का ऐलान किया, नौकरी जाने के डर से युवती ने की खुदकुशी

कंपनी ने छंटनी का ऐलान किया, नौकरी जाने के डर से युवती ने की खुदकुशी

आईटी कंपनी में कार्यरत एक 24 वर्षीय कनिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ ने नौकरी जाने के डर से खुदकुशी कर ली। युवती की कंपनी ने कुछ दिन पहले ही छंटनी का ऐलान किया था।

<p>Representational pic</p>- India TV Hindi
Representational pic

हैदराबाद: आईटी कंपनी में कार्यरत एक 24 वर्षीय कनिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ ने नौकरी जाने के डर से खुदकुशी कर ली। युवती की कंपनी ने कुछ दिन पहले ही छंटनी का ऐलान किया था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार कनिष्ठ सॉफ्टवेटर डेवलपर के तौर पर कार्यरत युवती का शव छात्रावास में उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसने मंगलवार रात आत्महत्या की थी। उसे और उसके कुछ सहकर्मियों को आईटी कंपनी ने नोटिस दिया था कि दिसंबर में वह कुछ पदों में कटौती करेगी।

अधिकारी ने बताया कि युवती मूल रूप से महबूबनगर जिले की रहने वाली थी और पिछले ढाई साल से इस कंपनी के साथ काम कर रही थी।

Latest India News