1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद: अदालत परिसर में शख्‍स ने पत्नी का गला काटा, लोग देखते रहे

हैदराबाद: अदालत परिसर में शख्‍स ने पत्नी का गला काटा, लोग देखते रहे

हैदराबाद में एक अदालत परिसर में ही एक व्यक्ति ने पत्नी का गला काट डाला। शहर के बाहरी इलाके में स्थित राजेंद्र नगर की अदालत में यह घटना तब घटी, जब यह दंपति पति के खिलाफ पत्नी द्वारा दायर कराए गए मुकदमे के सिलसिले में पहुंचा था।

ambulance- India TV Hindi
ambulance

हैदराबाद: हैदराबाद में एक अदालत परिसर में ही एक व्यक्ति ने पत्नी का गला काट डाला। शहर के बाहरी इलाके में स्थित राजेंद्र नगर की अदालत में यह घटना तब घटी, जब यह दंपति पति के खिलाफ पत्नी द्वारा दायर कराए गए मुकदमे के सिलसिले में पहुंचा था।

लोगों के सामने ही नागेंदर बाबू ने पत्नी सौजन्या पर छुरे से हमला कर दिया। गला कट जाने के बाद वह गिर पड़ी। उसके गले से बहुत अधिक खून गिर रहा था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सौजन्या पति से गुजारा भत्ता पाने के लिए अदालत से निर्देश जारी कराने के लिए पहुंची थी। उसने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति उसे खर्चे के लिए महीने में पैसे नहीं दे रहा है, क्योंकि उसका दूसरी महिला से नाजायज संबंध हो गया है।

Latest India News