1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्मार्ट पुलिसिंग: अब आंखों में कैमरा लगाकर जुर्म रोकेगी पुलिस

स्मार्ट पुलिसिंग: अब आंखों में कैमरा लगाकर जुर्म रोकेगी पुलिस

इन कैमरों को चश्मे की तरह पहना जा सकता है। ये फ्रेम के दाहिनी तरफ लगे होते हैं। इन कैमरों की खूबी है कि यातायात अधिकारी की आंख जैसे देखेगी, ये कैमरे उसी तरह तस्वीरें कैद करेंगे।

traffic police
- India TV Hindi
traffic police

नई दिल्ली: हैदराबाद में दो साल पहले यातायात पुलिस अधिकारियों के लिए 'शरीर में पहने जा सकने वाले कैमरे' पेश करने वाली साइबराबाद यातायात पुलिस ने देश में पहली बार 'आंख में पहने जा सकने वाले कैमरे' पेश किए। साइबराबाद पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने यातायात पुलिस अधिकारियों के लिए इस तरह के सात कैमरे पेश किए जिनका उपयोग 'स्मार्ट पुलिसिंग' की पहल के तहत कानून के प्रवर्तन के लिए किया जाएगा।

इन कैमरों को चश्मे की तरह पहना जा सकता है। ये फ्रेम के दाहिनी तरफ लगे होते हैं। इन कैमरों की खूबी है कि यातायात अधिकारी की आंख जैसे देखेगी, ये कैमरे उसी तरह तस्वीरें कैद करेंगे। साइबराबाद पुलिस ने कहा, 'यह पहली बार है कि कोई पुलिस बल ड्यूटी पर आंख में पहने जा सकने वाले कैमरे का उपयोग कर रहा है।

इनमें ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है। साथ ही इनमें 32 जीबी की इंटरनल मेमरी लगी है जो लगातार 21 घंटे तक रिकॉर्ड कर सकती है।

Latest India News