हैदराबाद: हैदराबाद में रैगिंग के चलते एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने खुदकुशी कर ली है। छात्र का शव वारांगल जिले के काजीपेट इलाके के रेलवे ट्रैक पर मिला है। छात्र का नाम वी साईनाथ है जो कि हैदराबाद के CMR इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता था। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मौत के लिए रैगिंग जिम्मेदार बताया गया है। सुसाइड नोट में रैगिंग रोके जाने की अपील भी है।
साथ ही कहा गया है कि अगर सीनियर रैगिंग ना करते तो ये स्थिति नहीं बनती।
साईनाथ अदिलाबाद जिले के रामकृष्णापुरम इलाके का रहने वाला है। उसके भाई रघु का कहना है कि उसने कभी भी उत्पीड़न की बात नहीं कही थी। काजीपेठ रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दोषियों को पकड़ने में जुट गई है।
अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें...
Latest India News